Har Ghar Tiranga Certificate: हर घर तिरंगा सर्टिफिकेट डाउनलोड होना शुरू

By Deep
Published On: August 14, 2025
Har Ghar Tiranga Certificate

हमारे देश के किसी भी व्यक्ति के लिए हमारा राष्ट्रीय ध्वज एक सम्मान है और गर्व का विषय है और जैसे ही स्वतंत्रता दिवस या फिर गणतंत्र दिवस जैसा सुनहरा मौका पास आता है तो तिरंगे की शान सभी देशभक्ति के दिल में बढ़ जाती है और हमारे देश के लोगों की देशभक्ति की इसी भावना को डिजिटल तौर पर जागरूक करने के लिए सरकार ने हर घर तिरंगा अभियान को शुरू किया है।

यह अभियान न केवल आप सभी लोगों के लिए डिजिटल रूप से देशभक्ति प्रदर्शित करने का अवसर देता है बल्कि यह देश के प्रति आपकी निष्ठा को भी दिखाता है। इस अभियान में जो भी व्यक्ति हिस्सा लेते हैं उन सभी व्यक्तियों के लिए हर घर तिरंगा सर्टिफिकेट दिया जाता है जो एक प्रकार से आप सभी लोगों को देशभक्ति का एक डिजिटल प्रमाण पत्र का रूप है। इस हर घर तिरंगा अभियान का देश का कोई भी व्यक्ति हिस्सा बन सकता है।

आप सभी को जानकारी होगी कि पिछले वर्ष भी यह अभियान शुरू किया गया था जिसमें अनेक लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा भी लिया था और डिजिटल रूप से अपने देशभक्ति प्रस्तुत की थी। जब आप सभी व्यक्ति इस हर घर तिरंगा अभियान का हिस्सा बनेंगे तो अन्य लोग भी इसके प्रति जागरूक होंगे और उनकी निष्ठा भी देशभक्त के प्रति बढ़ जाएगी यानी कि यह अभियान आपके साथ-साथ आपके पास के अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणा दायक है।

Har Ghar Tiranga Certificate

हर घर तिरंगा अभियान का आयोजन 15 अगस्त 2025 के शुभ अवसर पर किया जा रहा है जिसे आप सभी व्यक्ति हिस्सा बन सकते हैं। इसके में में भाग लेने के बाद में आपको सरकार की तरफ से सर्टिफिकेट दिया जाएगा जो बिल्कुल मुफ्त में दिया जाने वाला है। इस सर्टिफिकेट को आप सभी व्यक्ति प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन सुविधा की सहायता ले सकते हैं जिससे आपको घर से कहीं भी बाहर भटकने की भी आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

ऐसे व्यक्ति जो इस हर घर तिरंगा अभियान का हिस्सा बनना चाहते हैं उन सभी के लिए ऑनलाइन आवेदन पूरा करना जरूरी है जिसके लिए आपको कुछ सामान्य सी जानकारी दर्ज करनी होती है एवं उसके बाद में आपको बिल्कुल फ्री में सरकार के द्वारा हर घर तिरंगा सर्टिफिकेट उपलब्ध करवा दिया जाता है जिसे आप ऑनलाइन तरीके से डाउनलोड कर सकते हैं एवं उसका प्रिंट निकाल सकते हैं।

हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य

भारत सरकार के द्वारा यह अभियान आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत देश के लोगों को अपने अपने घर तिरंगा लगाने एवं हमारे देश की स्वतंत्रता के सम्मान के रूप में इसको फहराने के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य के साथ में शुरू किया गया था। इसके अलावा इस अभियान से यह भी प्रदर्शित होता है कि हमारे देश में लोग संगठित है और हर समय देश के हित के लिए तत्पर है।

इस अभियान के आ जाने से लोगों को ऑनलाइन रूप से तिरंगे के प्रति अपनी निष्ठा दिखाने का अवसर मिलता है साथ ही राष्ट्रीय ध्वज के साथ व्यक्तिगत जुड़ाव भी हो जाता है। सरकार का उद्देश्य लोगों को देशभक्ति के प्रति उनकी भावना को जगाना है एवं राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के प्रति जागरूक करना है। यह अभियान के अंतर्गत दूसरा सर्टिफिकेट दिया जाता है वह सरकार की संस्कृति मंत्रालय/नोडल मंत्रालय द्वारा दिया जाता है।

हर घर तिरंगा सर्टिफिकेट के लाभ

  • तिरंगा सर्टिफिकेट को आप सभी व्यक्ति डिजिटल सबूत के रूप में उपयोग कर सकेंगे।
  • इस सर्टिफिकेट की मदद से अन्य लोगों को भी देश हिट के प्रति प्रेरित किया जा सकता है।
  • जब आप सभी व्यक्ति इस अभियान का हिस्सा बन जाएंगे तो आपका नाम सरकारी मान्यता प्राप्त अभियान के रिकॉर्ड में नामांकित हो जाएगा।
  • आप सभी व्यक्ति सर्टिफिकेट को अपने कॉलेज या फिर किसी शैक्षिक संस्थान की गतिविधियों में प्रमाण के रूप में उपयोग कर सकते हैं।
  • यह प्रमाण पत्र आप सभी व्यक्तियों की देश के प्रति निष्ठा और एकता की भावना को प्रदर्शित करता है।

तिरंगा सर्टिफिकेट के लिए आवश्यक विवरण

तिरंगा सर्टिफिकेट को आप सभी लोगों के लिए निम्नलिखित विवरण दर्ज करने की आवश्यकता होगी जो इस प्रकार है-

  • अभियान का नाम
  • सहभागी का नाम
  • जारी करने की तिथि
  • सरकारी लोगो और डिज़ाइन
  • यूनिक सर्टिफिकेट आईडी
  • कार्यक्रम से संबंधित संदेश
  • डिजिटल सिग्नेचर आदि।

हर घर तिरंगा सर्टिफिकेट के लिए आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले तो इसकी आधिकारिक वेबसाइट खोल लेनी है।
  • इसके बाद आपको Upload a Selfie के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
  • अब एक नया पेज खुल जाएगा जिसमें आपको अपना नाम एवं मोबाइल नंबर दर्ज करना है।
  • इसके बाद आप अपनी Country Select करके Upload a Selfie पर क्लिक करें।
  • अब आप अपनी Selfie Upload कर दे और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • सेल्फी को अपलोड करने के बाद में जनरेट सर्टिफिकेट के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • ऐसा करने पर आपकी स्क्रीन पर तिरंगा सर्टिफिकेट खुल कर आ जाएगा जिसको चेक करके डाउनलोड कर लेना है।
  • सर्टिफिकेट डाउनलोड करने से वह आपके डिवाइस में आ जाएगा और आपको उसका प्रिंट निकाल लेना है।
  • इस तरह से आप सभी व्यक्ति हर घर तिरंगा सर्टिफिकेट का आवेदन करके सर्टिफिकेट बन सकते हैं।

Deep

Deep is a journalist with 3 years of experience. He works at Military Affairs and writes about army news, defense updates, and important military topics. Deep enjoys sharing honest and clear information to help people understand what’s happening in the defense world.

Leave a Comment