Google Pixel 10 सीरीज लॉन्च: जानें फीचर्स, डिजाइन व कीमत की पूरी जानकारी

By Deep
Published On: August 23, 2025
Google Pixel 10

गूगल पिक्सल 10 को अब हमारे देश भारत में भी कंपनी की तरफ से लॉन्च किया जा चुका है। इस तरह से हम आपको बता दें कि गूगल की ओर से एक नहीं बल्कि चार नए फोन बाजार में लाए गए हैं। इन सभी मोबाइल फोन में काफी दमदार फीचर्स दिए गए हैं।

इसके अलावा हम आपको यहां यह भी बता दें कि कंपनी की तरफ से मोबाइल फोन के साथ में बर्ड्स और वॉच को भी पेश किया है। इस तरह से हम आपको बता दें कि गूगल ने पिक्सल 10, पिक्सल 10 प्रो, पिक्सल 10 प्रो एक्स एल और पिक्सल 10 प्रो फोल्ड को ग्राहकों के लिए लॉन्च किया है।

अगर आपको भी गूगल के इन चार नए फोन के बारे में सारी जानकारी चाहिए तो इसके लिए आज आपको हमारा यह पोस्ट पढ़ना होगा। आज इस लेख में हम आपको गूगल पिक्सल 10 मोबाइल फोन की कीमत और साथ में सारा स्पेसिफिकेशंस भी बताएंगे।

Google Pixel 10

हाल ही में गूगल के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय बाजार में और भारतीय बाजार में पिक्सल 10 सीरीज के मोबाइल फोन को लॉन्च किया गया है। इस तरह से हम आपको बता दें कि कंपनी के द्वारा अपनी वेबसाइट पर इन सभी मोबाइल फोन के स्पेसिफिकेशन और साथ में मूल्य को भी बताया गया है।

इस तरह से हम आपको बताना चाहते हैं कि पिछले वर्ष की तरह ही इस बार भी गूगल ने अपने नए कर फोन बाजार में उतारे हैं। तो गूगल ने पिक्सल 10, पिक्सल 10 प्रो, पिक्सल 10 प्रो एक्स एल, पिक्सल 10 प्रो फोल्ड जैसे शानदार मोबाइल फोन लॉन्च किए हैं।

इतना ही नहीं कंपनी के द्वारा 4 पिक्सल वॉच और साथ में बड्स 2 ए को भी बाजार में पेश किया है। इस बार गूगल की तरफ से इन नए मोबाइल फोन में टेंसर जी- 5 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है। यह नया प्रोसेसर पिछले वर्ष के टेंसर जी-4 से 34 प्रतिशत तेज गति से काम करता है।

गूगल पिक्सल 10 स्पेसिफिकेशन

गूगल पिक्सल 10 मोबाइल फोन के अगर हम स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसके बारे में विस्तृत जानकारी नीचे दी गई है :-

  • गूगल पिक्सल 10 में कंपनी ने 6.3 इंच का बेहद साफ और स्पष्ट रंग का ओएलईडी सुपर एक्चुआ डिस्प्ले दिया है।
  • इसका डिस्प्ले 120 हर्ट्ज़ के रिफ्रेश रेट के साथ गूगल के द्वारा दिया गया है।
  • इस मोबाइल फोन में गूगल ने 12 जीबी का रैम और 256 जीबी का इंटरनल स्टोरेज उपलब्ध कराया है।
  • इस हैंडसेट में टेंसर जी-5 प्रोसेसर दिया गया है।
  • गूगल पिक्सल 10 में सुरक्षा हेतु टाइटन एम 2 के चिपसेट का उपयोग किया गया है।
  • इसमें 48 मेगापिक्सल और 10.8 एमपी और 13 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा मिलता है।
  • फोन में 4970 एमएएच क्षमता वाली बैटरी दी गई है जो 30 वॉट की तेज चार्जिंग को आसानी से सपोर्ट करती है।

पिक्सल 10 प्रो और पिक्सल 10 प्रो एक्स एल

  • गूगल ने इनमें 6.3 इंच और 6.8 इंच का एलटीपीओ डिस्प्ले दिया है।
  • इनमें 120 हर्ट्ज़ के रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है।
  • इन दोनों मोबाइल फोन में 50 मेगापिक्सल और 48 मेगापिक्सल और 48 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है जबकि फ्रंट कैमरा 42 मेगापिक्सल का है।
  • फोन की बैटरी 4870 एमएएच और 5200 एमएएच की क्षमता वाली दी गई है।
  • बैटरी 45 वॉट की तेजी के साथ चार्जिंग को सपोर्ट करती है और 25 वॉट की वायरलेस चार्जिंग का भी समर्थन करती है।

गूगल पिक्सल 10 प्रो फोल्ड

  • गूगल पिक्सल 10 प्रो फोल्ड मोबाइल में 6.4 इंच का ओएलईडी डिस्प्ले दिया गया है।
  • इसका मुख्य डिस्प्ले 8.0 इंच का है और इन दोनों डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज़ को सपोर्ट करता है।
  • इस मोबाइल फोन का जो कैमरा है वह 48 मेगापिक्सल और 10.5 मेगापिक्सल और 10.8 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा है।
  • वही जो फ्रंट कैमरा है वह 10 मेगापिक्सल का है जो कैमरा कवर और मेन दोनों डिस्प्ले पर दिया गया है।
  • गूगल पिक्सल 10 प्रो फोल्ड में 5015 एमएएच की क्षमता वाली बैटरी गूगल कंपनी ने दी है।

गूगल पिक्सल 10 का मूल्य 2025

गूगल ने अपनी इस पिक्सल सीरीज के चार मोबाइल फोन की कीमत निम्नलिखित कुछ इस प्रकार से भारत में रखी है :-

  • गूगल पिक्सल 10 का मूल्य 79999 रुपए रखा गया है।
  • गूगल पिक्सल 10 प्रो और पिक्सल 10 प्रो एक्स एल की कीमत 109999 रुपए और 124999 रुपए रखी गई है।
  • गूगल पिक्सल 10 प्रो फोल्ड का मूल्य 172999 रुपए है।

Deep

Deep is a journalist with 3 years of experience. He works at Military Affairs and writes about army news, defense updates, and important military topics. Deep enjoys sharing honest and clear information to help people understand what’s happening in the defense world.

Leave a Comment