Google Pixel 10 Series: इस दिन लांच होगी गूगल पिक्सल 10 सीरीज, देखें पूरी खबर

By Deep
Published On: July 22, 2025
Google Pixel 10 Series

गूगल पिक्सल 10 सीरीज के लांच होने की तारीख अब सामने आ गई है। तो ऐसे में हम आपको बता दें कि गूगल की तरफ से मेड बाय गूगल 2025 के इवेंट को लेकर घोषणा की गई है। तो ऐसे में हम आपको बता दें कि इसके तहत जो गूगल पिक्सल के 10 सीरीज के नए मोबाइल फोन हैं इन सबको पेश किया जाएगा।

आपको हम यहां बता दें कि इसमें पिक्सल 10 सीरीज को शामिल किया जाएगा। आपको हम बता दें कि यदि आपको भी इस सीरीज का इंतजार था तो अब आपकी यह प्रतीक्षा बहुत ही जल्दी समाप्त हो जाएगी। ‌तो यहां हम आपको बता दें कि इन स्मार्टफोन के अलावा गूगल की तरफ से इयरबड्स और स्मार्ट वॉच को भी पेश किया जाएगा।

यदि आपको भी गूगल पिक्सल 10 सीरीज की पूरी जानकारी चाहिए तो इसके लिए हमारा यह पोस्ट आपके लिए सहायक हो सकता है। आज इस लेख में हम आपको बताएंगे कि इस इवेंट का आयोजन गूगल द्वारा कब करवाया जाएगा, इसके अलावा कौन-कौन सी चीजों को पेश किया जाएगा यह भी हम आपको जानकारी देंगे।

Google Pixel 10 Series

गूगल पिक्सल 10 सीरीज का जो भी लोग इंतजार कर रहे हैं जल्द ही इन्हें इस सीरीज को खरीदने का मौका मिलेगा। जानकारी के लिए बता दें कि गूगल कंपनी ने इस वर्ष के अपने अत्यधिक बड़े इवेंट मेड बाय गूगल 2025 को लेकर महत्वपूर्ण घोषणा जारी की है।

यहां आपको हम बताते चलें कि गूगल मीडिया इनवाइट के माध्यम से इस आने वाले इवेंट के बारे में जानकारी साझा की गई है। यहां आपको हम बता दें कि अगला महीना अगस्त का है तो ऐसे में तब गूगल के द्वारा इवेंट का आयोजन करवाया जाएगा जिसमें पिक्सल सीरीज के नए मोबाइल फोन को लांच किया जाएगा।

इसके अलावा हम आपको बता दें कि गूगल के द्वारा स्मार्ट मोबाइल फोन के साथ-साथ स्मार्ट वॉच और साथ में इयरबड्स को भी पेश किया जाएगा। इस प्रकार से गूगल के इस इवेंट की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग भी होगी। साथ में हम आपको बता दें कि गूगल कंपनी का जो यूट्यूब चैनल है इसके अलावा आप इसके दूसरे सोशल मीडिया चैनल पर भी इस इवेंट को देख पाएंगे।

गूगल पिक्सल 10 सीरीज के तहत मेड बाय गूगल इवेंट कब होगा

आप सबको हम यहां बता दें कि मेड बाय गूगल इवेंट को गूगल के द्वारा 20 अगस्त 2025 वाले दिन आयोजित किया जाएगा। इस तरह से यदि हम देखें तो हमारे भारत के समय के मुताबिक यह इवेंट रात के 10:30 से आरंभ होगा।

गूगल की तरफ से इस इवेंट को न्यूयॉर्क में आयोजित किया जाएगा लेकिन इसकी जो लाइव स्ट्रीमिंग होगी वह गूगल के यूट्यूब चैनल पर और साथ में इसके सोशल मीडिया पर भी की जाएगी।

गूगल इवेंट में क्या-क्या किया जाएगा लॉन्च

गूगल के द्वारा जब अगस्त के महीने में इवेंट का आयोजन होगा तो तब इसमें एक नहीं बल्कि बहुत सारे प्रोडक्ट पेश किए जाएंगे। यहां आपको हम बता दें कि गूगल पिक्सल 10 सीरीज के मोबाइल फोन जैसे कि पिक्सल 10, पिक्सल 10 प्रो, पिक्सल 10 प्रो एक्स एल, पिक्सल 10 प्रो फोल्ड इत्यादि को शामिल किया जाएगा।

यहां आपको हम इस बात को भी बता दें कि संभावना है कि कंपनी की तरफ से यह सभी मोबाइल फोन नए चिपसेट टेन्सर जी-5 सहित पेश किए जा सकते हैं। इस प्रकार से आशा है कि जल्द ही गूगल कंपनी इन सभी मोबाइल फोन के विशेष फीचर्स को भी रिलीज़ करना आरंभ कर देगी।

गूगल पिक्सल 10 सीरीज के मोबाइल फोन के अलावा पिक्सल वॉच 4 भी बाजार में पेश की जाएगी। गूगल की तरफ से संभावना है कि पहली बार स्मार्ट वॉच को दो भिन्न आकार में पेश किया जा सकता है। इस तरह से इस स्मार्टवॉच के जो नए मॉडल होंगे वे पहले के मुकाबले बेहतर बैटरी बैकअप के साथ आ सकते हैं।

इस प्रकार से इस स्मार्टवॉच में कई प्रकार के फिटनेस को ट्रैक करने वाले फीचर भी होंगे। आपको हम यह भी बताते चलें कि इवेंट में गूगल कंपनी पिक्सल बड्स 2 ए भी ला सकती है। तो हो सकता है आगे आने वाले समय में गूगल की तरफ से इसके बारे में अन्य जानकारी साझा की जाए।

यहां पर आपको हम यह भी बता दें कि अभी कुछ दिन पहले सैमसंग कंपनी ने फोल्डेबल स्मार्टफोंस बाजार में पेश किए हैं। तो ऐसे में इस बात की पूरी संभावना दिखाई दे रही है कि जब गूगल के नए फोल्डेबल फोन बाजार में आएंगे तो तब वे सैमसंग को काफी तगड़ी टक्कर दे सकते हैं।

Deep

Deep is a journalist with 3 years of experience. He works at Military Affairs and writes about army news, defense updates, and important military topics. Deep enjoys sharing honest and clear information to help people understand what’s happening in the defense world.

Leave a Comment