Free Silai Machine Yojana: फ्री सिलाई मशीन योजना के आवेदन फॉर्म भरना शुरू

By Deep
Published On: August 6, 2025
Free Silai Machine Yojana

जो भी महिलाएं घर के कामकाज के साथ में रोजगार भी प्राप्त करना चाहती हैं ऐसी महिलाओं के लिए ही केंद्र सरकार के द्वारा प्रधानमंत्री विश्वकर्मा सिलाई मशीन योजना को लाया गया है जो महिलाओं को उचित प्रकार का प्रशिक्षण उपलब्ध करवा कर उन्हें सलाई कार्य में निपुण बनाया जाएगा और महिलाओं के लिए प्रशिक्षण के दौरान सफलता मिलेगी तो उन्हें प्रमाण पत्र दिया जाएगा।

इस सिलाई मशीन योजना के माध्यम से श्रमिक वर्ग की महिलाओं के लिए प्राथमिकता दी गई है और उनको इस योजना में शामिल किया जाएगा। यह योजना आप सभी श्रमिक वर्ग की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की दिशा की ओर अग्रसर करती है जिससे आप स्वयं ही अपना विकास कर सकती हैं एवं न केवल आप अपना बल्कि अपने परिवार का खर्च उठा सकेंगी।

यदि आप सभी महिलाये इस योजना में शामिल कर ली जाती है तो आपको सिलाई कर का बुनियादी ज्ञान मिल जाएगा जिससे आपको सिलाई कार्य के माध्यम से ही आय कमाने का मौका मिलेगा। इस योजना के माध्यम से गरीब असहाय महिलाओं को समाज में आगे बढ़ने का अवसर दिया जा रहा है और इस अवसर को पाकर आप सभी महिलाएं भी समाज में सम्मानजनक जीवन जीने की हकदार बन सकती है।

Free Silai Machine Yojana

पीएम विश्वकर्मा फ्री सिलाई मशीन योजना को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा शुरू किया गया है जिसका उद्देश्य महिलाओं को भी सम्मानजनक जीवन प्रदान करना है। वर्तमान समय में इस योजना में देश के सभी अलग-अलग राज्य में अलग-अलग 50000 महिलाओं को लाभान्वित किया जा रहा है जिसे आप भी हिस्सा बन सकती है हालांकि योजना में शामिल होने के लिए महिलाओं को तय की गई शर्तों का पालन करना पड़ता है।

जिन महिलाओं को भारत सरकार के द्वारा सिलाई मशीन योजना के अंतर्गत शामिल कर लिया जाएगा उनको नजदीकी प्रशिक्षण केंद्र पर प्रशिक्षित किया जाएगा और जब आपका प्रशिक्षण समाप्त हो जाएगा और आप संबंधित कार्य सीख जाएगी तो आपको सरकार के द्वारा ₹15,000 की आर्थिक मदद दी जाएगी जिससे आप सिलाई मशीन को खरीद सकती हैं और फिर उसी के माध्यम से घर बैठकर रोजगार चला सकतीहै।

इसके अलावा हम आपको जानकारी के लिए बता देना चाहते हैं कि यदि आप सभी महिलाएं योजना से जुड़ी हुई शर्तों का पालन करते हैं तो उसके बाद आप योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन पूरा कर सकती हैं और आवेदन प्रक्रिया बहुत ही सरल और सुविधाजनक है जिससे आपको आवेदन करने में कोई कठिनाई नहीं होगी साथ ही आर्टिकल में भी आपको आवेदन संबंधित प्रक्रिया बताई गई है आप सहायता के लिए उसे भी देख सकते हैं।

फ्री सिलाई मशीन योजना के लिए पात्रता

आवेदन फॉर्म भरने के लिए जरूरी होगा कि आप सभी महिलाएं भारत देश की मूल रूप से स्थाई नागरिक हो और आप में से किसी भी महिलाओं की आयु 21 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए और 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए एवं आप में से किसी के भी घर में सदस्य के पास सरकारी पद ना हो और वह टैक्स भरने की श्रेणी में ना आता हो तभी आप पात्र होगी।

इसके अतिरिक्त अगर आपके परिवार की वार्षिक आय ₹3 लख रुपए से अधिक पाई जाती है तो आप आवेदन नहीं कर सकती है और जो महिला आवेदन करेगी उनके पास एकल बैंक खाता होना जरूरी है।

फ्री सिलाई मशीन योजना का उद्देश्य

ग्रामीण स्तर पर श्रमिक वर्ग की महिलाओं के आर्थिक विकास को ध्यान में रखते हुए और उनको आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य के साथ में फ्री सिलाई मशीन योजना की शुरुआत की गई है जिसमें प्रत्येक राज्य की 50,000 महिलाओं के लिए सिलाई मशीन वितरण की जाएगी।

सरकार ने लक्ष्य रखा है कि वह महिलाओं को सम्मानजनक जीवन प्रदान करना चाहती है और इसके लिए वह महिलाओं को सिलाई मशीन उपलब्ध करवा कर उन्हें रोजगार का साधन दे रही है ।

फ्री सिलाई मशीन योजना हेतु आवश्यक दस्तावेज

इस योजना के आवेदन के लिए आप सभी महिलाओं के लिए निम्न जरूरी डॉक्यूमेंट देने होंगे-

  • निवास प्रमाण पत्र,
  • मोबाइल नंबर,
  • जाति प्रमाण पत्र,
  • बीपीएल कार्ड,
  • पहचान पत्र,
  • आय प्रमाण पत्र,
  • पासपोर्ट साइज फोटो,
  • आधार कार्ड,
  • पैन कार्ड,
  • बैंक पासबुक,
  • ईमेल आईडी इत्यादि।

फ्री सिलाई मशीन योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  • इस योजना का ऑफिशियल पोर्टल खोलना होगा।
  • योजना संबंधित अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करना पड़ेगा।
  • अब नई विंडो खुलेगी जिसमें आधा का नंबर और मोबाइल नंबर सावधानीपूर्वक दर्ज करें।
  • ऐसा करने पर आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगी जिसको सही स्थान पर दर्ज करना होगा।
  • ओटीपी को दर्ज करने के पश्चात वेरीफाई ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • उसके बाद में नया फार्म खुलेगा जिसमें आप अपने से जुड़ी हुई जानकारी को दर्ज कर दें।
  • सभी जरूरी विवरण को दर्ज करने के बाद मुख्य दस्तावेजों को अपलोड कर दें।
  • अंत में आपको अपना फॉर्म सबमिट करना है और उसका प्रिंट निकाल लेना है।

Deep

Deep is a journalist with 3 years of experience. He works at Military Affairs and writes about army news, defense updates, and important military topics. Deep enjoys sharing honest and clear information to help people understand what’s happening in the defense world.

Leave a Comment