वर्तमान समय में महिलाएं घर के कामकाज के साथ-साथ अपने परिवार के पालन पोषण के लिए कमाई भी कर रही है एवं समाज में पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने में सक्षम हो रही है और इन्हीं महिलाओं की निष्ठा को देखते हुए सरकार ने फ्री सिलाई मशीन योजना की शुरुआत की थी जिसके अंतर्गत मुख्य रूप से ग्रामीण क्षेत्र की गरीब असहाय महिलाओं के लिए लाभ दिया जाएगा और उन्हें रोजगार से जोड़ा जाएगा।
इस योजना में मुख्य रूप से ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को लाभ दिया जाएगा क्योंकि ग्रामीण स्तर पर स्वरोजगार का साधन ढूंढना सभी को संभव नहीं हो पता है परंतु अब सरकार ने ग्रामीण स्तर पर भी स्वरोजगार का साधन उपलब्ध करवाया है क्योंकि फ्री सिलाई मशीन योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र की पात्र महिलाओं को चयनित करके सरकार द्वारा उनको सिलाई मशीन प्रदान की जाएगी।
आप सभी गरीब महिलाएं भी सरकार के द्वारा शुरू की गई श्री सिलाई मशीन योजना के माध्यम से जुड़कर सिलाई का काम कर सकती है और घर बैठकर कमाई करने का अच्छा अवसर प्राप्त कर सकती है बशर्ते आपके पास में संबंधित पात्रता को होना जरूरी है और इस योजना की जानकारी भी पता होनी चाहिए ताकि योजना का लाभ लेने में कोई बाधा सामने न आए।
Free Silai Machine Yojana
फ्री सिलाई मशीन योजना एक केंद्र प्रायोजित योजना है जिसके अंतर्गत सरकार के द्वारा ऐसी महिलाओं को चयनित किया जाता है जो पात्रता की स्थिति में पाई जाती है। जो भी महिला में पात्रता की स्थिति में पाई जाएंगी उन्हें सरकार के द्वारा चयनित किया जाएगा एवं चयनित की जाने वाली महिलाओं को मुफ्त में सिलाई मशीन दी जाएगी जिससे वह घर बैठे अपने सिलाई कौशल का उपयोग कर स्वयं के साथ अपने परिवार का भी खर्च उठाने में सक्षम हो सकती है।
इस योजना से जुड़ने के लिए किसी भी महिलाओं से कोई भी शुल्क नहीं लिया जाता है इसलिए आप बिना किसी आर्थिक समस्या का विचार किए योजना से जुड़ सकती है हालांकि योजना से जुड़ने के लिए पात्र महिलाओं को आवेदन फॉर्म भरना होता है और हम आपको बता दें इस योजना की आज की प्रक्रिया बहुत ही सरल रखी गई है ताकि महिलाएं आसानी से आवेदन किया कर सके तो आईए आवेदन प्रकिया के बारे में जानते हैं।
फ्री सिलाई मशीन योजना का उद्देश्य
इस योजना का उद्देश्य ऐसी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है और आर्थिक रूप से मजबूत करना है जो अपने घर से कहीं दूर जाकर काम नहीं कर सकती हैं और जिन महिलाओं के पास में आय का कोई साधन उपलब्ध नहीं है। सरकार द्वारा लक्ष्य रखा गया है कि महिलाओं को सिलाई मशीन प्रदान करें जिससे वह सिलाई मशीन की मदद से अपना छोटा-मोटा व्यवसाय शुरू कर सके और कमाई कर सके।
फ्री सिलाई मशीन योजना के लाभ
- महिलाओं के लिए योजना में बिना कोई पैसा खर्च किए हुए लाभ मिलेगा।
- इस योजना से महिलाएं खुद का काम घर बैठे शुरू कर सकती हैं क्योंकि सिलाई कार्य घर से किया जा सकता है।
- यह योजना गरीब असहाय महिलाओं के लिए सहायक है जो उनका जीवन स्तर बदल सकती है।
- महिलाओं के मध्य आत्मनिर्भरता बढ़ेगी और सिलाई कार्य बढ़ने से अन्य महिलाओं को रोजगार मिल सकेगा।
फ्री सिलाई मशीन योजना के लिए पात्रता
सरकार के द्वारा इस योजना के अंतर्गत लाभ उपलब्ध करवाने के लिए ऐसी महिलाओं के लिए चयनित किया जाएगा जिनकी आयु 20 वर्ष से लेकर 40 वर्ष के बीच में होगी,जिनके पास में कोई सरकारी पद नहीं होगा और वे किसी प्रकार का कोई भी टैक्स न भरती हो साथ ही किसी भी महिला आवेदक की पारिवारिक वार्षिक आय 1.5 लाख से अधिक नहीं हो। विधवा, तलाकशुदा, दिव्यांग एवं गरीबी रेखा श्रेणी की महिलाओं को प्राथमिकता दी गई है हालांकि महिलाएं मूल रूप से भारत की स्थाई निवासी होनी चाहिए।
फ्री सिलाई मशीन योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
आप सभी महिलाओं को योजना का आवेदन फॉर्म भरने के लिए आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, बैंक खाता विवरण और राशन कार्ड जैसे मुख्य दस्तावेज की जरूरत पड़ेगी और इन डॉक्युमेंट का वेरिफिकेशन होने के बाद ही आवेदन स्वीकार हो सकता है।
फ्री सिलाई मशीन योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
- इच्छुक महिलाओं को आवेदन करने के लिए अपने राज्य की आधिकारक वेबसाइट ओपन करनी है।
- वेबसाइट ओपन करने के बाद योजना से जुड़ी लिंक मिल जाएगी उस लिंक पर क्लिक कर दें।
- आप जैसे ही लिंक पर क्लिक करेंगे उसका आवेदन फार्म खुलकर सामने आ जाएगा।
- आवेदन फार्म सामने आने के बाद उसको चेक करना है और उसमें सभी जरूरी जानकारी ध्यान से भरनी है।
- जब आप सभी जानकारी भर देंगी तो जरूरी दस्तावेज को अपलोड करना पड़ेगा।
- उसके बाद आपको आवेदन फॉर्म सबमिट करना है एवं उसका प्रिंट निकालना है।
- इतना करने के बाद आवेदन की स्थिति वेबसाइट पर लॉगिन करके देखी जा सकती है।









