Free Silai Machine Yojana 2025: फ्री सिलाई मशीन योजना के आवेदन फॉर्म भरना शुरू

By Deep
Published On: August 1, 2025
Free Silai Machine Yojana

सिलाई मशीन योजना को हमारे देश के प्रधानमंत्री जी के द्वारा आरंभ किया गया है। हमारे प्रधानमंत्री ने यह योजना इसलिए शुरू की है ताकि गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं और पुरुषों को आत्मनिर्भर बनाया जाए।

इस तरह से हम आपको बता दें कि इस योजना को शुरू करने के पीछे केवल यही मकसद है कि गरीब लोग सीमित संसाधन की वजह से रोजगार के क्षेत्र में पीछे ना रह जाएं। तो यहां आपको हम बता दें कि इस योजना के द्वारा 15000 रूपए की सिलाई मशीन सरकार की तरफ से मिलती है।

लेकिन हम आपको बता दें कि सिलाई मशीन योजना से अगर आपको लाभ उठाना है तो ऐसे में आपको अपना आवेदन जमा करना होगा। तो यदि आपको अपना आवेदन देना है तो इसके लिए आपको हमारा आज का यह लेख अंत तक पढ़कर सारी जानकारी प्राप्त कर लेनी चाहिए।

Free Silai Machine Yojana 2025

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा सिलाई मशीन योजना को केंद्र सरकार ने इसलिए शुरू किया है ताकि देश की महिलाओं को विशेषतौर से आत्मनिर्भर बनाया जाए। वैसे तो इस योजना के अंतर्गत पुरुष नागरिक भी आवेदन जमा करके लाभ ले सकते हैं परंतु यह योजना अब महिलाओं की तरफ ज्यादा केंद्रित कर दी गई है।

जानकारी के लिए बता दें कि देश की जो आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की महिलाएं हैं वे सब अपना आवेदन देकर बिल्कुल मुफ्त में सिलाई मशीन दे सकती हैं। इस प्रकार से हम आपको बता दें कि इस योजना के अंर्तगत महिलाओं को सिलाई की मशीन की खरीद के लिए 15000 रूपए की राशि और साथ में 500 रूपए प्रशिक्षण के दौरान मिलते हैं।

तो इस तरह से जिन महिलाओं को दर्ज़ी का काम आता है या फिर सिलाई करना जानती हैं इन सबके लिए यह योजना काफी फायदेमंद है। महिलाएं इस प्रकार से सिलाई मशीन प्राप्त करके और प्रशिक्षण हासिल करके आत्मनिर्भर बन सकतीं हैं। देखा जाए तो केंद्र सरकार की यह एक ऐसी सराहनीय पहल जिसके माध्यम से महिलाएं अपनी वित्तीय आवश्यकताओं को स्वयं पूरा कर सकती हैं।

फ्री सिलाई मशीन योजना का उद्देश्य

सिलाई योजना को हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा इसलिए शुरू किया गया है ताकि जरूरतमंद लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मदद की जाए। यहां आपको हम बता दें कि इस योजना के माध्यम से सरकार खास तौर से महिलाओं को स्वावलंबी बनाना चाहती है।

यही कारण है कि सरकार द्वारा गरीब और निर्धन महिलाओं को सिलाई मशीन योजना से लाभान्वित किया जा रहा है।‌ इस तरह से महिलाओं को सरकार मुफ्त में सिलाई मशीन देकर इन्हें रोजगार के मौके प्रदान करना चाहती है। तो घर से महिलाओं के लिए सिलाई का काम करना अत्यंत आसान होता है जिससे इनकी आय में भी वृद्धि होती है।

फ्री सिलाई मशीन योजना के लिए पात्रता

सिलाई मशीन योजना के लिए केवल वहीं महिलाएं और पुरुष लाभ ले सकते हैं जो निम्नलिखित पात्रता शर्तों को पूरा करेंगे –

  • सिलाई मशीन योजना का लाभ केवल वही महिलाएं ले सकती हैं जिनकी उम्र न्यूनतम 21 साल और अधिकतम 40 साल तक है।
  • महिला के घर में कोई भी व्यक्ति सरकारी नौकरी में ना हो या फिर आयकरदाता ना हो क्योंकि ऐसे लोगों के लिए यह योजना नहीं है।
  • आवेदक महिला के परिवार की वार्षिक कमाई 200000 रूपए तक या फिर इससे कम हो।
  • महिला को सिलाई करने की जानकारी होनी चाहिए जिससे कि वह सिलाई का काम कर सके।

फ्री सिलाई मशीन योजना हेतु आवश्यक दस्तावेज

यदि आप सिलाई मशीन योजना के लिए अपना आवेदन देना चाहते हैं तो ऐसे में आपको पंजीकरण से पूर्व कुछ दस्तावेज तैयार करने होंगे जैसे –

  • आधार कार्ड
  • मतदाता पहचान पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • अगर महिला निराश्रित, विधवा या विकलांग है तो इसका प्रमाण
  • बैंक पासबुक विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • ईमेल आईडी
  • मोबाइल नंबर

फ्री सिलाई मशीन योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

सिलाई मशीन योजना हेतु आपको आवेदन देने के लिए कुछ महत्वपूर्ण चरणों को सही तरह से दोहराना होगा और इसके बारे में जानकारी निम्नलिखित दी गई है –

  • सर्वप्रथम आपको योजना की संबंधित वेबसाइट के होम पेज पर जाना है।
  • अब यहां पर आपको मुख्य पृष्ठ पर सिलाई मशीन योजना से जुड़ा हुआ लिंक ढूंढ कर इसके ऊपर क्लिक करना है।
  • फिर एक नया पेज आपके सामने आएगा जहां आपको अपने आधार की संख्या और मोबाइल नंबर को लिखना है।
  • इसके तुरंत बाद आपके सामने योजना का आवेदन पत्र खुलेगा आपको इसमें सारी व्यक्तिगत और अन्य जानकारी को लिखना है
  • इसके पश्चात जो भी इस योजना के लिए आपसे जरूरी दस्तावेज मांगे गए हैं इन सबको अपलोड कर देना है।
  • कागजात अपलोड करने के बाद फिर आपको सिलाई मशीन योजना के फॉर्म को जमा कर देना है।
  • आवेदन पत्र जमा करने के बाद आपको एक संख्या मिलेगी जिसे आपको अपने पास संभाल कर रखना है।

Deep

Deep is a journalist with 3 years of experience. He works at Military Affairs and writes about army news, defense updates, and important military topics. Deep enjoys sharing honest and clear information to help people understand what’s happening in the defense world.

Leave a Comment