Forest Vacancy 2025: नई फारेस्ट गार्ड भर्ती की पूरी जानकारी यहाँ देखें

By Deep
Published On: July 21, 2025

वन विभाग की ओर से वनपाल, वनरक्षक एवं सर्वेयर के पदों पर भर्ती आयोजित की जा रही है और जिस किसी भी उम्मीदवारों की वन विभाग में नौकरी प्राप्त करने की इच्छा है उन सभी के लिए अच्छा समय आ चुका है और अब भी सभी उम्मीदवार वन विभाग भर्ती के अंतर्गत आवेदन जमा करके नौकरी प्राप्त करने का अवसर प्राप्त कर सकते हैं।

आप सभी को बताते चलें कि आरएसएसबी वन विभाग भारती का शॉर्ट नोटिफिकेशन 17 जुलाई 2025 को राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के द्वारा जारी कर दिया गया है जिसके अंतर्गत 700 से भी अधिक पद निर्धारित किए गए हैं और इन निर्धारित किए गए पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जानी है इसलिए अगर आप इन पदों पर नियुक्ति प्राप्त करना चाहते हैं तो आप इस भर्ती से जुड़ सकते हैं।

वन विभाग में नौकरी प्राप्त करने की तलाश करने वाले अभ्यर्थियों की तलाश अब खत्म हो चुकी है। ऐसे उम्मीदवार जिनको राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के द्वारा आयोजित की जाने वाली वन विभाग भर्ती के अंतर्गत शामिल होना है तो उन्हें जल्द आवेदन अप्लाई करना होगा और आवेदन वाला माध्यम से पूरे किए जा रहे हैं इसलिए आपको ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना पड़ेगा।

Forest Vacancy 2025

राजस्थान वन विभाग भर्ती के अंतर्गत वनपाल के 259 पद, राजस्थान वनरक्षक के 483 पद एवं राजस्थान सर्वेयर के 43 पद रखे गए हैं जिसके लिए आप सभी अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आर्टिकल में आप सभी को राजस्थान वन विभाग भर्ती की सभी प्रकार की जानकारी उपलब्ध करवाई गई है जिसमें आयु सीमा, शैक्षिक योग्यता एवं अन्य आवश्यक जानकारी जानने को मिलेगी।

आप सभी उम्मीदवार इस भर्ती का आवेदन राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से ऑनलाइन पूरा कर सकते हैं और इस भर्ती में आप सभी को नियुक्ति प्राप्त करने के लिए लिखित परीक्षा, फिजिकल परीक्षा, मेडिकल एवं दस्तावेज सत्यापन में सफलता प्राप्त करनी होगी एवं उसके बाद में ही आपका संबंधित पद पर चयन किया जा सकता है।

वन विभाग भर्ती के लिए आवेदन शुल्क

जो उम्मीदवार इस भर्ती का आवेदन करेंगे उनको वर्ग के अनुसार शुल्क भुगतान करना होगा जिसमें जनरल कैटेगरी और अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों के लिए ₹600 भुगतान करने होगे। राज्य के आरक्षित श्रेणी के अभ्यार्थियों ₹400 का आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है जिसका आपको ऑनलाइन माध्यम से भुगतान करने होंगे।

वन विभाग भर्ती के लिए आयु सीमा

  • वनपाल पद के लिए अभ्यर्थियों की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच में होनी चाहिए।
  • वनरक्षक पद के लिए अभ्यर्थी 18 से 24 वर्ष के बीच का होना चाहिए।
  • सर्वेयर पद हेतु आप 18 से लेकर 40 वर्ष के बीच में हो ।।

वन विभाग भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती में निर्धारित किए गए पदों के लिए अलग-अलग योग्यता निर्धारित की गई जो निम्नलिखित है

  • वनपाल पद हेतु अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा पास होना चाहिए।
  • वहीं वनरक्षक पद हेतु अभ्यर्थी 10वीं कक्षा पास होना चाहिए।
  • इसके अलावा सर्वेयर पद के लिए अभ्यर्थी का 12वीं कक्षा पास होना चाहिए
  • इसके साथ ही मान्यता प्राप्त संस्थान से सिविल सर्वेक्षण में आईटीआई प्रमाण पत्र या सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना चाहिए।

वन विभाग भर्ती के तहत वेतमान

राजस्थान वन विभाग भर्ती के अंतर्गत जान अभ्यर्थियों को अंतिम रूप में चयनित किया जाएगा उन सभी चयनित किए जाने वाले अभ्यर्थियों को नियम के अनुसार वेतन प्रदान किया जाएगा जिसके अंतर्गत वनपाल को पे मैट्रिक्स लेवल 8 के तहत, वही वनरक्षक को पे मैट्रिक्स लेवल 4 के तहत एवं सर्वेयर को पे मैट्रिक्स लेवल 5 के तहत वेतन प्रदान किया जाएगा।

वन विभाग भर्ती के लिए आवेदन कैसे करे?

आवेदन फॉर्म भरने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन किया जा सकता है ताकि आसानी से आवेदन पूरा हो सके-

  • सबसे पहले आप राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर पहुंचे।
  • होम पेज में दिए कैंडिडेट कॉर्नर ऑप्शन में एडवर्टाइजमेंट लिंक पर क्लिक करे।
  • अब फॉरेस्ट डिपार्टमेंट 2025 की नोटिफिकेशन को चेक कर लेना है।
  • वन विभाग भर्ती के अप्लाई लिंक पर क्लिक करे और अपने पद का चयन कर लें।
  • एप्लीकेशन फॉर्म खुलेगा जिसमें पूछी गई जानकारी सही-सही भरनी है।
  • पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर, एवं जरूरी दस्तावेज को अपलोड करे।
  • अभ्यर्थी अपने वर्ग के आधार पर आवेदन शुल्क का भुगतान कर दें।
  • फॉर्म को सब्मिट करे और इसका प्रिंटआउट भी ले लें।

Deep

Deep is a journalist with 3 years of experience. He works at Military Affairs and writes about army news, defense updates, and important military topics. Deep enjoys sharing honest and clear information to help people understand what’s happening in the defense world.

Leave a Comment