Farmer ID Registration: फार्मर आईडी के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू

By Deep
Published On: July 15, 2025
Farmer ID Registration

हमारे देश में किसानों को अन्नदाता कहा जाता है पर यही कारण है कि केंद्र सरकार द्वारा समय-समय पर किसानो को तरह-तरह की सुविधा प्रदान करने के लिए अलग-अलग स्कीम चालू की जाती है और कुछ दिन पहले ही केंद्र सरकार के द्वारा देश के किसानों को एक नई पहचान प्रदान करने के लिए फार्मर आईडी को लाया गया है जिसे सभी किसानों को बनवाना जरूरी है।

जिन किसानों को शासकीय सुविधाओं का लाभ मिल रहा है उनके पास फार्मर आईडी होनी चाहिए और यदि आपको केंद्र सरकार के द्वारा संचालित पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त हो रहा है और आपकी फार्मर आईडी नहीं बनी तो इस स्थिति में आपको कभी भी इस योजना का लाभ प्राप्त होना बंद हो सकता है इसलिए अगर आपने अभी तक फार्मर आईडी नहीं बनवाई है तो आप उसे जल्द बनवा लें।

ऐसे किसान जिनकी अभी तक फार्मर आईडी नहीं बनी है या उनको फार्मर आईडी जैसी कोई भी जानकारी नहीं है तो फिर आपको हमारे आर्टिकल को ध्यान से पढ़ना चाहिए हम आपको आर्टिकल में फार्मर आईडी लाभ बताएंगे जिससे आप फार्मर आईडी की आवश्यकता के बारे में समझ सकेंगे। इसके साथ ही हम आपको यह भी जानकारी देंगे कि आप फार्मर आईडी कैसे बना सकते हैं तो आप हमारे साथ जुड़े रहे।

Farmer ID Registration

फार्मर आईडी को देश के किसानों की पहचान प्रदर्शित करने के लिए लाया गया है और जो किसान फार्मर आईडी बनवा लेंगे उन्हें सरकार की शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में सुविधा होगी और कोई कठिनाई सामने नहीं आएगी। फार्मर आईडी एक तरह से डिजिटल पासपोर्ट है जिसमें एक विशेष संख्या होती है और अलग-अलग किसानों के लिए अलग-अलग संख्या दी जाती है।

इस फार्मर आईडी में आप सभी किसानों का कृषि भूमि, फसलें जैसी गतिविधियों का भी उल्लेख रहता और यह विवरण किसानों के लिए उचित समय पर अपडेट करवाना होता है। आपकी जानकारी के लिए बता दे की फार्मर आईडी को बनवाने के लिए आप ऑनलाइन माध्यम से पंजीकरण पूरा कर सकते हैं जिसमें आपको बाद कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजो की जरूरत होगी जिसके बारे में हम आपको आर्टिकल में आगे बताएंगे तो आइए जानते है कि फार्मर आईडी के रजिस्ट्रेशन के लिए कौन से दस्तावेज सहायक है।

फार्मर आईडी के लाभ

  • जो किसान फार्मर आईडी बनवाएंगे उन्हें बिना रुकावट पीएम किसान योजना का लाभ प्राप्त होगा।
  • बीज, खाद, कीटनाशक पर प्राप्त होने वाली सब्सिडी फार्मर आईडी के माध्यम से बिना रुकावट जल्द प्राप्त होती है।
  • कृषि संबंधित ऋण की सुविधा किसान आईडी के माध्यम से प्राप्त हो सकती है।
  • फार्मर आईडी उपलब्ध होने से अनेक दस्तावेजों की कमी पूरी हो जाती है।

फार्मर आईडी का उद्देश्य

फार्मर आईडी की शुरुआत करने का भारत सरकार का उद्देश्य पीएम किसान सम्मान निधि पाने वाले लाभार्थी किसानों का केंद्रीकृत डेटाबेस एकीकृत करना है। सरकार का लक्ष्य है कि वह छोटे एवं सीमांत किसानों के लिए संचालित होने वाली सभी प्रकार की शासकीय योजना का लाभ डायरेक्ट उपलब्ध करवा सके। इस फार्मर आईडी को बनवाने से संबंधित किसानों को एक नई पहचान मिल जाएगी।

फार्मर आईडी की आवश्यक जानकारी

  • सभी किसान फार्मर आईडी को बिना पैसा खर्च किए यानी कि नि:शुल्क बनवा सकते हैं।
  • सरकार द्वारा एक किसान के लिए एक फार्मर आईडी उपलब्ध करवाई जाएगी।
  • आप सभी किसानों की फार्मर आईडी बन जाने के बाद उसको समय-समय पर अपडेट करवाएं ।
  • ऐसे किसान जो फार्मर आईडी में गलत जानकारी प्रदान करेंगे उन पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई होगी।

फार्मर आईडी के लिए आवश्यक दस्तावेज

फार्मर आईडी को बनवाने के लिए रजिस्ट्रेशन पूरा करना होता है जिसके लिए नीचे दिए जाने वाले निम्नलिखित दस्तावेजों की जरूरत होगी :-

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • बैंक पासबुक की कॉपी
  • खसरा/खतौनी की प्रति
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी (वैकल्पिक)

फार्मर आईडी के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

  • रजिस्ट्रेशन के लिए किसानों को https://mpfr.agristack.gov.in पर पहुंचना है।
  • होम पेज पर जाकर नया खाता बनाए विकल्प पर क्लिक कर दें।
  • अब आपको नए पेज पर ले जाया जाएगा जहां मोबाइल नंबर को दर्ज करना पड़ेगा।
  • मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी को दर्ज करना है और उसको वेरीफाई कर देना है।
  • अब आप मोबाइल नंबर, ईमेल की सहायता से पासवर्ड को सेट कर ले।
  • अब आप “किसान के रूप में पंजीकरण करें” ऑप्शन पर क्लिक कर दे।
  • इसके बाद नया फार्म खुलेगा जहां आपको जरूरी जानकारी दर्ज करनी है।
  • आप अपने सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड कर दें और फॉर्म सबमिट कर दें।
  • ऐसा करने पर आपको इसकी रशीद प्राप्त होगी जिसे आपको डाउनलोड कर लेना है।

Deep

Deep is a journalist with 3 years of experience. He works at Military Affairs and writes about army news, defense updates, and important military topics. Deep enjoys sharing honest and clear information to help people understand what’s happening in the defense world.

Leave a Comment