E Shram Card Bhatta: ई-श्रम कार्ड भत्ता 1000 रुपए के लिए ऐसे करें आवेदन

By Deep
Published On: July 14, 2025
E Shram Card Bhatta

ई-श्रम कार्ड भत्ता हमारी भारत सरकार ऐसे नागरिकों को प्रदान करती है जो असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले मजदूर होते हैं। दरअसल सरकार श्रमिक वर्गों के जीवन स्तर को सुधारना चाहती है और इसके कारण ही ई-श्रम कार्ड भत्ता योजना चलाई जा रही है।

यहां आपको हम बता दें कि हमारे देश के करोड़ों मजदूर इस योजना के तहत सरकार से वित्तीय मदद हर महीने प्राप्त करते हैं। जिनके पास ई-श्रम कार्ड होता है इन्हें हर महीने भत्ते के अलावा सरकारी योजनाओं का फायदा, वृद्धावस्था पेंशन, घर के बच्चों के लिए स्कॉलरशिप इत्यादि का लाभ मिलता है।

तो ऐसे में अगर आप भी अपनी आर्थिक स्थिति को कुछ बेहतर बनाना चाहते हैं और सरकार से हर महीने वित्तीय मदद लेना चाहते हैं तो इसके लिए आपको अपना ई-श्रम कार्ड बनवाना होगा। तो आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि इस कार्ड को आप कैसे बनवा सकते हैं। साथ में पात्रता मापदंड, दस्तावेज इत्यादि से जुड़ी हुई जानकारी उपलब्ध कराएंगे।

E Shram Card Bhatta

असंगठित क्षेत्र में कार्यरत मजदूरों को सरकार की तरफ से ई-श्रम कार्ड प्रदान किया जाता है। पर यह कोई आम कार्ड नहीं होता बल्कि विशेष प्रकार के अंकों वाला कार्ड होता है। इस तरह से हम आपको बता दें कि श्रमिक नागरिकों को यह इसलिए प्रदान किया जाता है ताकि इनकी पहचान को आसानी से किया जा सके।

इस तरह से सरकार फिर इन गरीब मजदूरों के लिए विभिन्न सरकारी योजनाओं को आसानी से संचालित कर सकती है। अब तक इस योजना के अंतर्गत हमारे देश के करोड़ नागरिक पंजीकृत है और लाभ ले रहे हैं।

आपको यहां हम यह भी बताते चलें कि जिनके पास ई-श्रम कार्ड होता है इन्हें प्रति महीने हजार रुपए की सहायता मिलती है। इसके अलावा जब मजदूर की उम्र 60 साल तक की हो जाती है तो तब 3,000 रूपए की राशि हर महीने मिलती है।

इसी प्रकार से श्रमिक व्यक्ति को दुर्घटना बीमा भी मिलता है और साथ में परिवार के बच्चों को विभिन्न छात्रवृत्तियों का लाभ भी मिलता है। इसके अलावा जिनके पास श्रमिक कार्ड होता है इन्हें सरकारी अस्पतालों में और निजी अस्पतालों में इलाज करवाने की सुविधा भी प्रदान की जाती हैं।

ई-श्रम कार्ड भत्ता के लाभ

ई-श्रम कार्ड धारकों को हमारी सरकार की तरफ से विभिन्न प्रकार के लाभ प्राप्त होते हैं जैसे –

  • जिनके पास ई-श्रम कार्ड होता है इन सभी मजदूर नागरिकों को प्रति महीने सरकार 1,000 रूपए की सहायता देती है।
  • श्रमिकों को दुर्घटना और गंभीर बीमारियों के लिए 2 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा भी दिया जाता है ताकि वे अस्पताल के खर्चों से बच सकें।
  • श्रम कार्ड धारकों के बच्चों को शिक्षा में सहायता की जाती है और विभिन्न प्रकार की छात्रवृत्तियों का भी लाभ दिया जाता है।
  • कार्ड धारक को पेंशन योजना का फायदा 60 साल की उम्र के बाद मिलता है जिसकी राशि प्रति महीने 3,000 रूपए की होती है।
  • जो लोग असंगठित क्षेत्र में कार्यरत हैं इन्हें सरकार द्वारा पक्के आवास के लिए सहायता भी की जाती है।

ई-श्रम कार्ड भत्ता के लिए पात्रता मापदंड

देश के जो भी मजदूर वर्ग के नागरिक अपना ई-श्रम कार्ड बनवाना चाहते हैं तो इसके लिए इन्हें कुछ पात्रता मापदंडों को पूरा करने की जरूरत होती है जैसे –

  • ई-श्रमिक कार्ड को 16 साल से लेकर 59 वर्ष तक के मजदूर बनवा सकते हैं।
  • योजना के तहत रिक्शा चालक, घरेलू कामगार, रेहड़ी वाले, बोझा ढोने वाले इत्यादि को लाभार्थी बनाया जाता है।
  • श्रमिक के पास अपना खुद का बैंक खाता और आधार कार्ड भी होना आवश्यक है।
  • मजदूर कर्मचारी कर्मचारी भविष्य निधि या फिर कर्मचारी राज्य बीमा निगम का सदस्य नहीं होना चाहिए।

ई-श्रम कार्ड बनवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज

अगर आप एक गरीब नागरिक हैं और असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं तो ऐसे में आपको अपना श्रम कार्ड बनवाने के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी –

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • पासपोर्ट आकार के फोटो
  • मोबाइल नंबर

ई-श्रम कार्ड भत्ता के लिए आवेदन कैसे करे?

यदि आप यह चाहते हैं कि आप अपना ई-श्रम कार्ड बनवा लें तो इसके लिए आपको अपना आवेदन जमा करना होता है। इसके लिए हमारी सरकार ने ऑनलाइन वेबसाइट आरंभ की है जहां पर आप निम्नलिखित तरीके के माध्यम से आवेदन दे सकते हैं –

  • सबसे पहले आप ई-श्रम कार्ड योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाएं। ‌
  • अब होम पेज पर पंजीकरण वाले विकल्प के ऊपर क्लिक कर दें।
  • आगे फिर आप अपना आधार नंबर और अपना मोबाइल नंबर लिख दें और ओटीपी भेजने वाले बटन के ऊपर क्लिक कर दें।
  • अब आगे फिर आप ओटीपी सत्यापन करने के बाद आगे बढ़ जाएं और अपना आवेदन फॉर्म भरें।
  • आपको अपने आवेदन फार्म में अपना व्यक्तिगत, शिक्षा, बैंक विवरण आदि की जानकारी को दर्ज कर दें।
  • जब आपका आवेदन पत्र भर जाए तो इसके बाद जरूरी दस्तावेज भी अपलोड कर दें।
  • आगे फिर आप फार्म सबमिट करने वाला बटन दबा दें और इस तरह से आपका आवेदन जमा हो जाएगा।

Deep

Deep is a journalist with 3 years of experience. He works at Military Affairs and writes about army news, defense updates, and important military topics. Deep enjoys sharing honest and clear information to help people understand what’s happening in the defense world.

Leave a Comment