जन्म प्रमाण पत्र आज के समय में बनवाना बहुत ही आसान बन गया है क्योंकि अब यह डिजिटल तरीके से बनवाया जा सकता है। इस तरह से हम आपको बता दें कि जन्म प्रमाण पत्र आपकी पहचान को साबित करने के साथ-साथ आपको और भी कई प्रकार के फायदे प्रदान करता है।
दरअसल अगर आपके पास जन्म प्रमाण पत्र है तो तब आप सरकारी योजनाओं से लाभ ले सकते हैं, विद्यालय में या शिक्षा संस्थान में एडमिशन ले सकते हैं, पासपोर्ट बनवा सकते हैं और बहुत से कानूनी कार्यों को भी पूरा करने के लिए आपके पास जन्म प्रमाण पत्र होना जरूरी है।
लेकिन आप जन्म प्रमाण पत्र को ऑनलाइन तभी बनवा सकते हैं जब आपको इसका सारा तरीका सही तरह से पता होता है। तो अगर आप इसके बारे में जानकारी ढूंढ रहे हैं तो ऐसे में आप हमारा आज का यह पोस्ट आखिर तक पढ़कर सारी जानकारी जान सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं जन्म प्रमाण पत्र को बनवाने की सही और आसान प्रक्रिया क्या है।
Birth Certificate Apply Online
हर इंसान की जन्म की तारीख और स्थान और माता-पिता अलग-अलग होते हैं। तो ऐसे में हर कोई जानना चाहता है कि उसका जन्म कहां और कौन सी तारीख को हुआ था। उसके माता-पिता कौन है और उसका स्थाई पता कौन सा है। तो इन सब बातों की वजह से सरकार ने जन्म प्रमाण पत्र को बनवाना अनिवार्य किया हुआ है।
इसलिए जब किसी बच्चे की पैदाइश पर जन्म प्रमाण पत्र बनता है तो इसमें उसे शिशु से संबंधित सारी महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज की गई होती है। दरअसल यह दस्तावेज इसलिए महत्वपूर्ण होता है क्योंकि इसे हमारी सरकार की तरफ से जारी किया जाता है। इसलिए सारी जिंदगी में जन्म प्रमाण पत्र का महत्व कम नहीं होता है।
हालांकि पहले के जमाने में जन्म प्रमाण पत्र बनवाना आसान नहीं था। इसके पीछे कारण था कि जन्म प्रमाण पत्र को प्राप्त करने के लिए बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे। इस सबकी वजह से व्यक्ति का समय कुछ ज्यादा ही खराब हो जाता था। परंतु अब ऑनलाइन पोर्टल को जब से हमारी सरकार ने शुरू किया है तब से जन्म प्रमाण पत्र का पंजीकरण करवाना सरल हो चुका है।
जन्म प्रमाण पत्र के फायदे
यदि आप अपना जन्म प्रमाण पत्र बनवा लेते हैं तो आपको इसके बहुत सारे फायदे प्राप्त होते हैं और निम्नलिखित हम आपको कुछ मुख्य लाभ बता रहे हैं –
- स्कूल अथवा कॉलेज में एडमिशन के लिए जन्म प्रमाण पत्र बनवाना काफी जरूरी होता है।
- अगर आपको पासपोर्ट बनवाना है या पहचान पत्र बनवाना है तो इसके लिए भी आवश्यक होता है आपके पास जन्म प्रमाण पत्र हो।
- विभिन्न प्रकार की सरकारी योजनाओं से फायदा लेने में भी जन्म प्रमाण पत्र मददगार होता है।
- यदि आपको बैंकिंग सेवाओं का लाभ लेना है या पेंशन और बीमा की सुविधा प्राप्त करनी है तो ऐसे में आपके पास जन्म प्रमाण पत्र होना चाहिए।
जन्म प्रमाण पत्र 21 दिन के अंदर पंजीकरण जरूरी
देश के हर नागरिक का यह कर्तव्य होता है कि जब घर में कोई छोटा बच्चा जन्म ले तो इसका पंजीकरण करवाने में देर नहीं करनी चाहिए। हमारी सरकार के निर्देश अनुसार हर शिशु के जन्म लेने के तकरीबन 21 दिन के अंदर आपको जन्म प्रमाण पत्र को बनवाने के लिए आवेदन दे देना चाहिए।
लेकिन हम आपको बता दें कि अगर आप ऐसा नहीं कर पाते हैं और 21 दिन का समय निकल जाता है तो तब भी आप जन्म प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं। इस तरह से आपको ऐसी स्थिति में 10 रूपए का विलंब शुल्क हर साल के हिसाब से या फिर उम्र के हिसाब से देना पड़ता है। जबकि 21 दिन के अंदर पंजीकरण करवाने की स्थिति में कोई भी आवेदन फीस जमा नहीं करनी होती है।
जन्म प्रमाण पत्र हेतु जरूरी दस्तावेज
भारत में जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आपके पास कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज अनिवार्य तौर पर होने चाहिएं जैसे –
- आधार कार्ड
- माता और पिता का पहचान पत्र
- माता-पिता का आधार कार्ड
- स्कूल अथवा कॉलेज की तरफ से जारी किया गया पहचान पत्र
- राशन कार्ड
- शिशु के जन्म का प्रमाण पत्र जैसे अस्पताल की रसीद, डिलीवरी प्रमाण पत्र, टीकाकरण कार्ड
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
हमारे देश के विभिन्न राज्यों अथवा शहरों में जन्म प्रमाण पत्र को बनवाने के लिए सरकार ने ऑनलाइन पोर्टल को शुरू किया हुआ है इसके माध्यम से आप आसानी के साथ अपना आवेदन दे सकते हैं और इसके लिए आपको निम्नलिखित चरण दोहराने हैं :-
- सर्वप्रथम आपको जन्म प्रमाण पत्र को बनवाने वाली वेबसाइट के होम पेज पर चले जाना है।
- आगे आपको अपना पंजीकरण पूरा कर लेना है जिसके लिए आपको अपना मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और नाम को लिखना है।
- इसके पश्चात आपको ओटीपी को वेरीफाई करके लॉगिन कर लेना है।
- यहां पर अब आपके सामने जन्म प्रमाण पत्र को बनवाने वाला एक लिंक आएगा आपको इस पर क्लिक करना है।
- आपको अब इस पंजीकरण फार्म में बच्चों से संबंधित सारी जानकारी को दर्ज करना है।
- अगर आप 21 दिन के पश्चात पंजीकरण कर रहे हैं तो ऐसे में आपको आवेदन शुल्क का भुगतान कर देना है।
- सबसे अंत में फिर आपको अपना जन्म प्रमाण पत्र वाला फॉर्म जमा कर देना है।
- यहां आपको अंत में एक एप्लीकेशन नंबर प्राप्त होगा जिसके माध्यम से आप अपने आवेदन की स्थिति को देख पाएंगे।









