Bima Sakhi Yojana 2025: महिलाओं को मिल रहे 7000 रुपए, यहाँ से करें आवेदन

By Deep
Published On: July 30, 2025
Bima Sakhi Yojana

देश की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विशेष तौर से गांव की महिलाओं के लिए सरकार बहुत सारे कदम उठा रही है। ऐसे में हम आपको बता दें कि बीमा सखी योजना को इस उद्देश्य से आरंभ किया गया है कि महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकें।

जानकारी के लिए बता दें कि बीमा सखी योजना के माध्यम से महिलाएं आसानी के साथ अपने घर से ही काम करके प्रति महीने अच्छी कमाई कर सकती हैं। यह योजना भारतीय जीवन बीमा निगम के अंतर्गत संचालित की जा रही है और ऐसी महिलाओं के लिए बड़ा मौका है जो ग्रामीण इलाकों की रहने वाली हैं। अगर आपको भी बीमा सखी बनना है तो ऐसे में आपको हम बता दें कि पहले इसके लिए आपको ट्रेनिंग प्रदान की जाएगी।

तो यदि आपको भारतीय जीवन बीमा निगम के तहत पॉलिसी बेचने का काम करना है तो यह आर्टिकल आपको पूरा पढ़ना चाहिए। तो चलिए जानते हैं क्या है यह योजना और इसके लिए आप कैसे आवेदन दे सकते हैं। इस तरह से इस लेख में हम आपको इस योजना का उद्देश्य और आवश्यक दस्तावेज जैसी अन्य जानकारी भी बताएंगे।

Bima Sakhi Yojana 2025

बीमा सखी योजना को भारतीय जीवन बीमा निगम के द्वारा चलाया जा रहा है। आपको हम जानकारी के लिए बता दें कि यह हमारे देश की एक काफी बड़ी और प्रतिष्ठित बीमा कंपनी है। इसके द्वारा सरकार देश की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रयास कर रही है।

अगर महिलाएं अपने पैरों पर खड़ा हो जाएंगीं तो इससे वे अपनी वित्तीय स्थिति को बेहतर बना सकती हैं और इससे इनका इनके घर में सम्मान भी ज्यादा होगा। आमतौर पर गांव की महिलाओं को सिर्फ इसी योग्य समझा जाता है कि वे घर के काम संभालें। परंतु यह योजना ऐसी है जो महिलाओं को घर पर ही रहते हुए काम करने के अच्छे मौके देती है।

यहां आपको हम जानकारी के लिए बताते चलें कि इस योजना के तहत अगर आपको प्रशिक्षण के लिए चुना जाता है तो आपको शुरुआती पहले साल में हर महीने 7000 रूपए की राशि सरकार से मिलेगी। इस प्रकार से दूसरे साल में यह राशि प्रति महीने 6000 रूपए तक की हो जाएगी और तीसरे साल में यह राशि 5000 रूपए की मासिक कर दी जाएगी।

बीमा सखी योजना का उद्देश्य

बीमा सखी योजना को इस उद्देश्य से आरंभ किया गया है कि देश की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए अनिवार्य सहायता की जाए। इस तरह से हम आपको बता दें कि हमारे देश की ऐसी बहुत सारी महिलाएं हैं जो योग्यता रखते हुए भी कोई काम नहीं कर पाती हैं।

दरअसल इन सब महिलाओं के कंधों पर घर की जिम्मेदारी का बोझ होता है जिसकी वजह से वे कहीं बाहर जाकर नौकरी नहीं कर पाती हैं। तो ऐसे में हम आपको बता दें कि भारतीय जीवन बीमा निगम के अंतर्गत महिलाएं अब बीमा सखी बनकर घर से ही इस काम को शुरू कर सकती हैं।

बीमा सखी योजना के लिए पात्रता

अगर आप एक शिक्षित महिला हैं और आप अपने पैरों पर खड़ा होना चाहती हैं तो ऐसे में आपको बीमा सखी योजना से लाभ लेने के लिए निम्नलिखित पात्रता को पूर्ण करना होगा –

  • जरूरी है कि महिला भारत की मूल निवासी हो क्योंकि इस योजना का फायदा केवल भारतीय महिलाओं को ही मिलेगा।
  • इस योजना के अंतर्गत केवल महिलाओं को ही लाभ दिया जाता है पुरुषों को नहीं।
  • बीमा सखी बनने के लिए महिला की उम्र जरूरी है कि न्यूनतम 18 साल और अधिकतम 70 साल तक हो।
  • महिला ने कम से कम कक्षा दसवीं उत्तीर्ण की हो और इससे अधिक शिक्षा हासिल करने वाली महिलाएं भी योजना का लाभ ले सकती हैं।
  • महिला का अपना बैंक खाता होना चाहिए और महिला सरकारी सेवा में नहीं होनी चाहिए।
  • घर का कोई भी व्यक्ति या करीबी रिश्तेदार भारतीय जीवन बीमा निगम का कर्मचारी नहीं होना चाहिए।

बीमा सखी योजना हेतु जरूरी दस्तावेज

ग्रामीण और शहरी इलाकों की जो भी महिलाएं बीमा सखी बनना चाहती हैं तो ऐसे में इनके पास निम्नलिखित सारे दस्तावेज आवेदन के समय उपलब्ध होने अनिवार्य हैं –

  • आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • कक्षा दसवीं का प्रमाण पत्र
  • ईमेल आईडी
  • आयु प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

बीमा सखी योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

अगर आप भारतीय नागरिक हैं और बीमा सखी योजना के लिए अपना आवेदन देने की इच्छुक हैं तो आपको निम्नलिखित प्रक्रिया को एक के बाद एक दोहराना अनिवार्य है –

  • सबसे पहले आपको भारतीय जीवन बीमा निगम की आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर जाना है।
  • यहां पर अब आपको बीमा सखी योजना वाला एक लिंक दिखाई देगा आपको इसके ऊपर क्लिक कर देना है।
  • इसके तुरंत बाद आपके सामने योजना का फॉर्म आ जाएगा जिसमें आपको पूछा गया सारा विवरण सही से दर्ज कर देना है।
  • आगे आपको बीमा सखी योजना के लिए सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अपलोड कर देना है।
  • अब आपको अपने आवेदन को और सारे दस्तावेजों को एक बार जांच लेना है और यदि सब कुछ ठीक है तो सबमिट का बटन दबाना है।
  • यहां अब आपको अपने बीमा सखी के फॉर्म का प्रिंट निकाल कर रख लेना है।

Deep

Deep is a journalist with 3 years of experience. He works at Military Affairs and writes about army news, defense updates, and important military topics. Deep enjoys sharing honest and clear information to help people understand what’s happening in the defense world.

Leave a Comment