देश के युवाओं के मध्य जो सबसे बड़ी समस्या निकली है वह बेरोजगारी की है और बेरोजगार युवा इसी बात को लेकर चिंतित है कि आखिर उनको कब तक इस समस्या से सामना करना पड़ेगा परंतु अब बेरोजगार युवाओं की इस समस्या का समाधान छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा निकाल लिया गया है जिससे अब राज्य के युवाओं को काफी हद तक बेरोजगारी की मार से बचाया जा सकेगा।
आपको बता दें छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा युवाओं के मध्य बेरोजगारी की समस्या को देखते हुए बेरोजगारी भत्ता योजना बनाया गया है। यह योजना राज्य के बेरोजगार युवाओं को इस बेरोजगारी के दौर में आर्थिक मदद प्रदान करेगी जिससे लाभार्थी युवाओं का दैनिक खर्च आसानी से चल सकेगा। इस योजना में राज्य के ऐसे युवाओं को प्राथमिकता दी जाती है जो शिक्षित होने के बावजूद बेरोजगारी का सामना कर रहे हैं।
जो भी युवा शिक्षा प्राप्त करने के बाद बेरोजगार है और वे छत्तीसगढ़ के स्थाई निवासी हैं तो उन्हें एक बार छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित बेरोजगारी भत्ता योजना की तरफ देखना चाहिए क्योंकि यह योजना आपको बेरोजगारी के इस कठिन समय में आर्थिक मदद देगी। ऐसे युवा जो बेरोजगार है उन्हें इस योजना के बारे में सभी जानकारी प्राप्त करनी चाहिए। जिसे इस योजना की सभी जानकारी प्राप्त करनी है वे आर्टिकल में लास्ट तक जुड़ सकते है।
Berojgari Bhatta Yojana
बेरोजगारी भत्ता योजना छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुरू की जाने वाली योजना है जिसका लक्ष्य राज्य के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी के दौर में आर्थिक रूप से मदद देना है। इस योजना के लाभ से आपको अपनी रोजाना की जरूरत को पूरा करने में मदद मिलेगी। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा पात्र युवाओं को हर महीने 1000 से लेकर ₹3000 की वित्तीय मदद दी जाएगी जो बेरोजगारी भत्ता के रूप में दिए जाते है।
ऐसे युवा जो बेरोजगारी की समस्या से परेशान हो चुके हैं उनके लिए बेरोजगारी भत्ता योजना के अंतर्गत भत्ता प्राप्त हो सकता है लेकिन इसके लिए जरूरी होगा कि आप सभी युवा बेरोजगारी भत्ता के तहत पंजीकृत होने चाहिए और इस योजना में पंजीकृत होने के लिए आपको इसका आवेदन करना चाहिए जिसे आप ऑनलाइन आसानी से पूरा कर सकते है।
बेरोजगारी भत्ता योजना के लाभ
छत्तीसगढ़ राज्य के ऐसे शिक्षित युवा जिनके पास में रोजगार का किसी भी प्रकार का कोई भी साधन उपलब्ध नहीं है उनके लिए सरकार द्वारा बेरोजगारी भत्ता उपलब्ध करवाया जाएगा जिससे युवाओं को बेरोजगारी की मार कुछ समय के लिए राहत मिलेगी।
इस योजना का लाभ लेने वाले युवाओं को अपने खर्च को पूरा करने के लिए किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ता है जिससे उन्हें शर्मिंदगी भी नही होती है। छत्तीसगढ़ राज्य में इस योजना के संचालित होने से राज्य में बेरोज़गारी की दर कम होगी।
बेरोजगारी भत्ता योजना का उद्देश्य
राज्य के युवाओं को बेरोजगारी से उभरने के उद्देश्य के साथ छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बेरोज़गारी भत्ता योजना को शुरू किया गया था। सरकार ने लक्ष्य रखा है कि वह राज्य के बेरोजगार युवाओं को तब तक भत्ता उपलब्ध करवाएगी।
जब तक उनके पास में रोजगार का साधन उपलब्ध नहीं हो जाएगा। इस योजना का लक्ष्य गरीब शिक्षित पात्र युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना है।
बेरोजगारी भत्ता योजना के लिए पात्रता
- सरकार द्वारा इस योजना के लिए केवल छत्तीसगढ़ के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को ही प्राथमिकता दी गई है।
- आप सभी विद्यार्थियों के पास न्यूनतम 12वीं कक्षा पास की योग्यता होनी चाहिए।
- जिन युवाओं के परिवार की वार्षिक आय 3 लाख रुपए से अधिक पाई जाएगी वह पात्र नहीं होंगे
- आप सभी युवा कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष के होने चाहिए।
- यदि आपके पास रोजगार का साधन उपलब्ध है वे पात्रता की स्थिति में नहीं होंगे।
बेरोजगारी भत्ता योजना हेतु आवश्यक दस्तावेज
- आवेदनकर्ता का आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- पहचान पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- आय प्रमाण पत्र
- शैक्षिक दस्तावेज
- आयु प्रमाण पत्र
- बैंक अकाउंट पासबुक
- मोबाइल नंबर आदि।
बेरोजगारी भत्ता योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- आवेदन अप्लाई के लिए कौशल विकास तकनीकी शिक्षा या रोजगार प्रभाव का अधिकारिक पोर्टल पर खोले।
- इसके होम पेज पर दिख रहे सेवाएं के विकल्प पर क्लिक करें।
- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन ऑप्शन पर क्लिक करके नए पेज पर पहुंचे।
- कैंडिडेट रजिस्ट्रेशन ऑप्शन पर क्लिक करें जिससे रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलेगा।
- रजिस्ट्रेशन फॉर्म में जरूरी जानकारी को दर्ज करते हुए महत्वपूर्ण दस्तावेज अपलोड करें।
- ऐसा करने का यूजरनेम और पासवर्ड मिलेगा जिसको ध्यान से दर्ज करने के बाद लॉगिन करें।
- इस प्रकार बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत आवेदन अप्लाई हो जाएगा।









