जैसा कि आप सभी को ज्ञात होगा कि व्यापार के क्षेत्र में अच्छा मुनाफा होता है और इसलिए वर्तमान समय में अधिक से अधिक लोग व्यापार के क्षेत्र की ओर बढ़ते चले जा रहे हैं और सरकार के द्वारा भी लोगों को व्यापारिक क्षेत्र से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है जिसके लिए कुछ समय पहले ही केंद्र सरकार द्वारा बकरी पालन फार्म योजना की शुरुआत की गई थी जिसमें लोगों को बकरी पालन फार्म की स्थापना हेतु आर्थिक मदद दी जाती है।
ऐसी व्यक्ति जो बकरी पालन का बुनियादी ज्ञान रखते हैं और बकरी पालन फार्म स्थापित करवाना चाहते हैं तो उनके लिए बकरी पालन फार्म योजना अच्छा विकल्प साबित होने वाली है। यह योजना केंद्र सरकार के द्वारा चलाई जा रही है जिसमें लोगों को आर्थिक सहायता प्राप्त होगी। इस योजना की सहायता से आप बकरी पालन शुरू कर सकते हैं और बकरी फार्म की स्थापना कर सकते हैं जिससे आपकी आय में वृद्धि होगी।
आप सभी को बता दें कि यह योजना आपकी आर्थिक स्थिति के लिए इसलिए बेहतर है क्योंकि आप सभी व्यक्तियों को इस योजना में बहुत कम लागत में अच्छा मुनाफा प्राप्त हो सकता है और यही कारण है कि अधिक से अधिक लोग बकरी फार्म की स्थापना करवाना शुरू कर चुके हैं यदि आपको बकरी फार्म की स्थापना करवानी है लेकिन आपके पास पैसों की कमी है तो पैसों की कमी को समस्या यह योजना पूरी कर सकती है।
Bakri Palan Farm Yojana
बकरी पालन फार्म योजना के अंतर्गत ऐसे लोगों को प्राथमिकता प्रदान की गई है जो आर्थिक रूप से कमजोर श्रेणी के अंतर्गत आते हैं यानी कि गरीबी रेखा श्रेणी के लोगों को योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा आर्थिक मदद प्रदान की जाएगी। इस योजना के माध्यम से केंद्र सरकार पात्रता रखने वाले व्यक्तियों को बकरी फार्म की स्थापना के लिए लोन उपलब्ध करवाती है को प्राप्त करने के बाद में लाभार्थियों को बकरी फार्म के निर्माण में आर्थिक राहत मिलती है।
ऐसे व्यक्ति जो बेरोजगार हैं और किसी रोजगार की तलाश कर रहे हैं उनके लिए यह योजना संजीवनी का कार्य कर सकती है क्योंकि इस योजना में आपको अच्छा खासा मुनाफा होगा। आपको बताते चले कि योजना में लाभार्थियों के लिए बकरियों को खरीदने हेतु और उनके पालन पोषण के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी। आप सभी व्यक्तियों को इस योजना का लाभ लेने के लिए निर्धारित शर्तों का पालन करते हुए आवेदन फॉर्म भरना होगा और आवेदन प्रक्रिया सफल होने के बाद आपको लोन प्राप्त हो सकेगा।
बकरी पालन फार्म योजना के लिए पात्रता
- ऐसे व्यक्ति जो गरीबी रेखा श्रेणी से आते हैं वह आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
- जिन व्यक्तियों की आयु 18 वर्ष से अधिक हो चुकी है वह आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
- बकरी फार्म की स्थापना के लिए पर्याप्त जगह का होना अनिवार्य है।
- यदि कोई आवेदक किसी बैंक से पहले से लोन ले चुका है तो उस लोन का पूरा भुगतान होना आवश्यक है।
- आवेदन करने वाले व्यक्तियों का सिविल स्कोर अच्छा होना चाहिए।
बकरी पालन फार्म योजना से प्राप्त लोन
आप सभी व्यक्तियों को आर्टिकल में बताया गया है कि बकरी पालन फार्म योजना में सरकार द्वारा लाभार्थियों को लोन की सुविधा दी जाती है और इस लोन की सुविधा में सरकार द्वारा ₹2,00,000 तक का शुरुआती लोन उपलब्ध करवाया जाता है और अगर आपकी सिविल अच्छी है साथ ही आपका प्रोजेक्ट बेहतर है और उसे अधिक लागत की आवश्यकता है तो आपकी पात्रता को देखकर आवश्यकता अनुसार अधिकतम 50 लाख रुपए तक का लोन भी दिया जा सकता है परंतु 50 लाख रुपए तक के लोन के लिए कुछ नियम अलग भी हो सकते हैं।
बकरी पालन फार्म योजना के लिए सब्सिडी एवं ब्याज दर
केंद्र सरकार के द्वारा बकरी पालन फार्म योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को जो सब्सिडी प्रदान की जाती है वह उनको 25% से 35% के मध्य में प्राप्त होती है परंतु इस योजना में आप सभी व्यक्तियों को जो लोन की सुविधा प्राप्त होगी उस संबंधित लोन में सरकार के द्वारा 7% से लेकर 10% की वार्षिक ब्याज दर निर्धारित की गई है जो समय के अनुसार परिवर्तित की जा सकती है। इसके अलावा आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अलग-अलग बैंक में अलग-अलग वार्षिक ब्याज दर भी हो सकती है।
बकरी पालन फार्म योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
बकरी पालन फार्म योजना के आवेदन के लिए इन दस्तावेजों की जरूरत होगी-
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- निवास प्रमाण पत्र
- ई मेल आईडी
- आय प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- पहचान पत्र
- सिग्नेचर आदि।
बकरी पालन फार्म योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
- इस योजना के आवेदन के लिए आप किसी भी नजदीकी बैंक शाखा में चले जाएं।
- अब अधिकृत व्यक्ति के द्वारा योजना से संबंधित जानकारी को प्राप्त करें।
- सभी जानकारी को प्राप्त करने के बाद में आवेदन फार्म प्राप्त कर ले।
- अब आपको आवेदन फार्म की जांच करते हुए उसे भर लेना है।
- इसके बाद में आप आवश्यक दस्तावेज की प्रतिलिपियों को आवेदन फार्म के साथ संलग्न कर ले।
- आप बैंक में आवेदन फार्म को दस्तावेज सहित जमा कर लेना है।
- आवेदन फार्म जमा करने के बाद अधिकृत व्यक्ति द्वारा इसकी जांच की जाएगी।
- पात्रता की स्थिति में पाए जाने पर आवेदन अप्रूव होगा और फिर बकरी फार्म स्थापना की जगह देखी जाएगी।
- इसके बाद आपको बकरी फार्म की स्थापना के लिए लोन दिया जाएगा।









