Anganwadi Recruitment 2025: 10वीं 12वीं पास भर्ती के आवेदन फॉर्म भरना शुरू

By Deep
Published On: July 16, 2025
Anganwadi Recruitment 2025

वर्तमान समय में राजस्थान राज्य में अलग-अलग क्षेत्र में अलग-अलग प्रकार की नवीनतम भर्तियों को आयोजित किया जा रहा है ठीक इसी प्रकार से राजस्थान राज्य में एक और नई भर्ती आयोजित की जा रही है जो आंगनवाड़ी के क्षेत्र में आयोजित होनी है। आपको बता दे की राजस्थान राज्य में आंगनबाड़ी के क्षेत्र में साथिन ,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पद खाली चल रहे है।

चूंकि आंगनवाड़ी के यह पद खाली चल रहे हैं तो अब विभाग द्वारा योग्य अभ्यार्थियों की तलाश की जा रही है जिसके लिए आंगनबाड़ी भर्ती आयोजित हो रही है और इसके लिए दसवीं एवं 12वीं पास महिला अभ्यर्थी आंगनबाड़ी भर्ती का हिस्सा बन सकती है क्योंकि आंगनबाड़ी भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन मोड में आवेदन आमंत्रित कर दिए गए हैं।

यह भर्ती राजस्थान राज्य में जिले वाइस आधार पर हो रही है इसलिए अलग-अलग जिले के लिए अलग-अलग नोटिफिकेशन जारी किया गया जिसमें आवेदन की अंतिम तिथि भी अलग-अलग रखी गई है। आप सभी महिलाएं अपने जिले के अनुसार आंगनबाड़ी भर्ती के नोटिफिकेशन को चेक कर सकती हैं उसमें दी हुई आवेदन की अंतिम तिथि के अनुसार आवेदन अप्लाई कर सकती हैं।

Anganwadi Recruitment 2025

आंगनबाड़ी भर्ती का आयोजन कार्यालय उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा किया जा रहा है जो जिला स्तर पर आयोजित की जा रही है जिसका विज्ञापन कुछ दिनों पहले ही जारी किया गया था और इस भर्ती के लिए योग्य महिलाओं का चयन किया जाएगा और ऐसी महिलाओं का चयन संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र पर होगा जहां की वह स्थानीय निवासी होगी।

बताते चले कि आप जिस आंगनबाड़ी केंद्र हेतु आवेदन कर रही है तो आप उसी राजस्व ग्राम या वार्ड की होनी चाहिए। इस भर्ती के अंतर्गत आवेदन अप्लाई करने के लिए आप सभी महिलाएं आंगनबाड़ी की आधिकारिक वेबसाइट या बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय से आवेदन पत्र को प्राप्त कर सकती है और आर्टिकल में दी गई आवेदन प्रक्रिया का पालन करके आवेदन फॉर्म भर सकती है और योग्यता के अनुसार संबंधित पद पर नियुक्ति प्राप्त कर सकते हैं

आंगनबाड़ी भर्ती के लिए आवेदन शुल्क

ऐसी महिलाएं जो राजस्थान आंगनबाड़ी भर्ती के अंतर्गत आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करेंगी उन्हें आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए किसी प्रकार की कोई भी पैसा नहीं लगेगा क्योंकि सभी श्रेणी की महिलाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया के अंतर्गत आवेदन शुल्क से छूट दी गई है।

आंगनबाड़ी भर्ती के लिए आयु सीमा

इस भर्ती के लिए साथिन पद हेतु महिलाओं की आयु सीमा 21 वर्ष से लेकर 40 वर्ष के मध्य निर्धारित की गई है वही आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका पद के लिए आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष से लेकर अधिकतम 35 वर्ष तक रखी गई है। इसके अलावा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, विधवा, तलाकशुदा, परित्यकता संबंधित महिलाओं को सरकार की तरफ से आयु सीमा में छूट देने का प्रावधान रखा गया है।

आंगनबाड़ी भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता

राजस्थान आंगनबाड़ी भर्ती के लिए आवेदन हेतु आपके पास पद के आधार पर योग्यता होनी चाहिए जिसके अंतर्गत साथिन पद के लिए शैक्षिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा दसवीं पास रखी गई है जबकि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका पद के लिए महिलाओं की योग्यता 12वीं पास होनी चाहिए।

आंगनबाड़ी भर्ती के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • 10वीं और 12वीं कक्षा की मार्कशीट
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • सिग्नेचर
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • राशन कार्ड/ पहचान प्रमाण पत्र
  • RSCIT का प्रशिक्षण प्रमाण पत्र
  • कार्य अनुभव प्रमाण पत्र।

आंगनबाड़ी भर्ती के लिए आवेदन कैसे करे?

  • आवेदन के लिए आपको महिला एवं बाल विकास विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • अब आपको अपने संबंधित जिले के आंगनबाड़ी भर्ती 2025 नोटिफिकेशन को चेक करके पात्रता को सुरक्षित करना है।
  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म डाउनलोड करके उसका सुरक्षित प्रिंट आउट निकाल लें।
  • आवेदन फार्म को चेक करके उसमें संपूर्ण जरूरी जानकारी दर्ज करें।
  • जरूरी दस्तावेज की फोटो कॉपी को आवेदन फार्म के साथ अटैच कर ले।
  • अब उचित प्रकार के लिफाफे में आवेदन फार्म और डॉक्यूमेंट को सुरक्षित रखना है।
  • इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए जाने वाले एड्रेस पर आपको एप्लीकेशन फॉर्म भेजना होगा।
  • आप सभी अभ्यर्थियों का आवेदन पत्र निर्धारित समय सीमा तक जमा हो जाना चाहिए।

Deep

Deep is a journalist with 3 years of experience. He works at Military Affairs and writes about army news, defense updates, and important military topics. Deep enjoys sharing honest and clear information to help people understand what’s happening in the defense world.

Leave a Comment