Air Force Agniveer Vacancy: एयरफोर्स अग्निवीर भर्ती के आवेदन फॉर्म भरना शुरू

By Deep
Published On: July 17, 2025
Air Force Agniveer Vacancy

भारतीय वायु सेना में शामिल होने की इच्छा रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर सामने निकल कर आ रही है क्योंकि इंडियन एयर फोर्स द्वारा अग्नि वीर वायु भर्ती का आयोजन करवाया जा रहा है जिसका आप सभी इच्छुक युवा हिस्सा बन सकते हैं। यदि आप अभ्यर्थी भारतीय वायु सेना की अग्नि वीर वायु भर्ती का इंतजार कर रहे थे तो अब आपका इंतजार खत्म हो चुका है।

इस भर्ती के लिए विज्ञापन को कुछ समय पहले ही जारी कर दिया गया है और इस जारी हुए विज्ञापन में अविवाहित पुरुष और महिला अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांग रहे हैं और यदि आप इस भर्ती के लिए योग्य है तो इस स्थिति में आप आवेदन अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए 12वीं पास युवाओं से लेकर इंजीनियरिंग डिप्लोमा और वोकेशनल कोर्स वाले भी आवेदन अप्लाई कर सकते हैं।

अभ्यर्थियों को बता दे कि इस भर्ती के लिए 11 जुलाई 2025 से आवेदन की प्रक्रिया को शुरू किया जा चुका है और जिन अभ्यर्थियों को इसका आवेदन अप्लाई करना है वह वर्तमान में अभी आवेदन फॉर्म भर सकते है क्योंकि अभी आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इस लेख में हम आगे इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के बारे में जानेंगे जो आपको भी ज्ञात होनी चाहिए क्योंकि इससे आपको भर्ती से जुड़ने में आसानी होगी।

Air Force Agniveer Vacancy

एयरफोर्स अग्निवीर भर्ती को अग्निपथ स्कीम के तहत आयोजित करवाया जा रहा है जिसका नोटिफिकेशन जारी हो चुका है और आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है और आने वाले 31 जुलाई 2025 को इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि के रूप में निर्धारित किया गया है इसलिए अगर आपका आवेदन अभी तक पूरा नहीं हुआ है तो आपको 31 जुलाई तक हर हाल में अपना आवेदन अप्लाई करना पड़ेगा।

अगर आप सभी उम्मीदवार भी वायु सेना में नौकरी प्राप्त करना चाहते हैं तो फिर आपके लिए यह अग्निवीर वायु भर्ती एक अच्छा विकल्प साबित होने वाली है। इसके अलावा 31 जुलाई तक आवेदन पूरे हो जाएंगे तो फिर 25 सितंबर को इस भर्ती से जुड़ी ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन किया जाएगा जिसका आप सभी आवेदकों को हिस्सा बनना होगा क्योंकि ऑनलाइन परीक्षा, चयन प्रक्रिया का हिस्सा है और चयन प्रक्रिया में सफल होने पर ही आपको वायु सेना में नौकरी मिल सकेगी।

एयरफोर्स अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए सभी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए एक समान निर्धारित फीस जमा करनी पड़ेगी और इसके लिए सभी श्रेणी के अभ्यर्थियों को आवेदन फीस 550/- रुपए रखी गई है जिसका भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

एयरफोर्स अग्निवीर भर्ती के लिए आयु सीमा

भारतीय वायु सेना की इस नवीनतम अग्निवीर वायु भर्ती के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 17.5 वर्ष और अधिकतम आयु 21 वर्ष तक रखी गई है यानी आवेदन करने वाले व्यक्तियों का जन्म 2 जुलाई 2005 से लेकर 2 जुलाई 2009 के मध्य में हो और आप अधिक जानकारी के लिए इसकी आधिकारिक नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

एयरफोर्स अग्निवीर भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती हेतु आवेदन के लिए व्यक्ति किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं कक्षा में पास होने चाहिए और साथ में तीन वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा या फिर 2 वर्षीय वोकेशनल कोर्स करने वाले अभ्यर्थी भी आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं हालांकि इन कोर्स में अभ्यर्थी न्यूनतम 50% अंक प्राप्त किए हुए होने चाहिए।

इस भर्ती में महिला और पुरुष दोनों अभ्यर्थियों की न्यूनतम ऊंचाई 152 सेंटीमीटर रखी गई है जबकि ऊंचाई अभ्यर्थियों के वजन के अनुसार निर्धारित है। इसके अतिरिक्त पुरुष अभ्यर्थियों के लिए 1.6 किलोमीटर दौड़ 7 मिनट में पूरी करनी पड़ेगी जबकि महिला अभ्यर्थियों को यही समान दूरी 8 मिनट में पूरी करनी पड़ेगी ।

एयरफोर्स अग्निवीर भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया

इंडियन एयरफोर्स अग्निवीर वायु भर्ती के तहत आवेदन की प्रक्रिया पूरी करने वाले आवेदको का चयन ऑनलाइन एग्जाम, फिजिकल परीक्षा, मनोवैज्ञानिक परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा के आधार पर किया जाना है। बता दें कि ऑनलाइन परीक्षा में प्रत्येक प्रश्न एक अंक का रहेगा और नकारात्मक अंकन 0.25 अंक की रखी गई है।

एयरफोर्स अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन कैसे करे?

आवेदन करने के लिए आप सभी उम्मीदवार निम्नलिखित जानकारी को स्टेप बाय स्टेप फॉलो कर सकते हैं-

  • इंडियन एयर फोर्स अग्निवीर वायु की आधिकारिक वेबसाइट पर पहुंचे।
  • रिक्रूटमेंट ऑप्शन संबंधित भर्ती की नोटिफिकेशन को चेक करना है।
  • अमन पात्रता को सुनिश्चित करके रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपको रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर लेना है और फिर आपको यूजर नेम और पासवर्ड मिलेगा।
  • यूजर नेम और पासवर्ड को दर्ज करके लॉगिन करें और आवेदन फार्म ध्यानपूर्वक भर ले।
  • इतना करने के पश्चात आप जरूरी दस्तावेज, पासपोर्ट साइज फोटो एवं सिग्नेचर अपलोड कर दें ।
  • निर्धारित आवेदन फीस आपको ऑनलाइन तरीके से जमा करनी होगी।
  • इसके बाद आप अपने आवेदन फार्म को फाइनल सबमिट करें।
  • अंत में आपको भविष्य के लिए फार्म का प्रिंटआउट निकाल लेना है।

Deep

Deep is a journalist with 3 years of experience. He works at Military Affairs and writes about army news, defense updates, and important military topics. Deep enjoys sharing honest and clear information to help people understand what’s happening in the defense world.

Leave a Comment