केंद्र सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना के ठीक समान ही झारखंड सरकार के द्वारा भी एक आभासीय योजना की शुरुआत की गई थी जिसमें झारखंड राज्य के गरीब नागरिकों को आवास निर्माण करवाने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। हालांकि यही योजना राज्य स्तरीय योजना है इसलिए इस योजना का लाभ केवल झारखंड के लोगों को ही प्राप्त हो सकता है।
यदि आप सभी व्यक्ति मूल रूप से झारखंड के स्थाई निवासी हैं और आपने भी आवासीय सुविधा का लाभ लेने के उद्देश्य के साथ अबूआ आवास योजना के अंतर्गत आवेदन किया था और आपका नाम झारखंड सरकार द्वारा जारी की गई लाभार्थी सूची में शामिल किया गया था तो फिर अब आपको इस योजना से संबंधित पेमेंट स्टेटस के बारे में जानकारी होनी चाहिए।
झारखंड सरकार के द्वारा इस योजना के अंतर्गत ऐसे व्यक्तियों के लिए लाभ प्रदान किया जाता है जो पात्रता की श्रेणी में होते हैं यानी कि जिनके पास में पहले से कोई पक्का मकान नहीं बना है। इस योजना के अंतर्गत राज्य के पात्र व्यक्ति ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों ही माध्यम से आवेदन फॉर्म भर सकते हैं और जिन्होंने आवेदन पूरा कर लिया था अब वह इस आर्टिकल में दी गई पेमेंट स्टेटस संबंधित जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
Abua Awas Yojana Payment Status Check
अबुआ आवास योजना पेमेंट स्टेटस ऐसे लोगों के लिए चेक करना होता है जिनका नाम झारखंड सरकार के द्वारा इस योजना से संबंधित लाभार्थी सूची में शामिल कर लिया गया है। यदि आप सभी व्यक्तियों का नाम भी इस योजना के लाभार्थी सूची में शामिल कर लिया गया था तो आपको यह जानकारी होनी चाहिए कि आपको इस योजना के तहत वित्तीय सहायता प्राप्त हुई है या नहीं और इसी की स्थिति को देखने के लिए आपको पेमेंट स्टेटस चेक करना होता है।
जिन व्यक्तियों ने अभी तक इस योजना का पेमेंट स्टेटस चेक नहीं किया है हम उन सभी व्यक्तियों की जानकारी के लिए बता दें कि आप सभी व्यक्ति अबुआ योजना पेमेंट स्टेटस इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट की सहायता से ऑनलाइन ही चेक कर सकते हैं एवं आपके आर्टिकल में भी पेमेंट स्टेटस चेक करने की पूरी विधि बताई गई है आप सुविधा के लिए उसका भी पालन करके पेमेंट स्टेटस की स्थिति देख सकते हैं।।
अबुआ आवास योजना का उद्देश्य
यह आवासीय सुविधा झारखंड सरकार द्वारा राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर श्रेणी से आने वाले लोगों के लिए सुरक्षित एवं स्थाई आवास की व्यवस्था करने के उद्देश्य के साथ लागू की गई है। झारखंड सरकार के द्वारा लक्ष्य रखा गया है कि आने वाले साल में वह राज्य के 8 लाख से भी अधिक गरीब पात्र लोगों के लिए उनका अपना पक्का मकान मुहैया करवाएं।
अबुआ आवास योजना के लाभ
यदि हम इस योजना के लाभ के बारे में बात करें तो इस योजना में ऐसे लोगों के लिए आवासीय सुविधा का लाभ प्रदान किया जाएगा जो झारखंड राज्य के मूल रूप से स्थाई नागरिक है। यह योजना राज्य के गरीब नागरिकों के लिए सुरक्षित आवास की व्यवस्था करती है और उनके लिए आवास निर्माण के लिए ₹2,00,000 तक का वित्तीय योगदान उपलब्ध करवाती है जिसे प्राप्त करके वह आसानी से अपना पक्का मकान तैयार करवा सकते हैं। लाभार्थियों के लिए यह वित्तीय सहायता डायरेक्ट उनके बैंक अकाउंट में दी जाती है जिसमें कोई धोखाधड़ी की घटना शामिल नहीं है।
- केवल झारखंड के मूल निवासियों को ही लाभ प्राप्त होगा।
- राज्य के गरीब नागरिकों की आवासीय समस्या खत्म हो जाएगी।
- लाभार्थियों को राज्य सरकार ₹2,00,000 तक की वित्तीय राशि प्रदान करेगी।
- सभी लाभार्थियों को वित्तीय राशि बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाएगी जिसे आसानी से प्राप्त कर सकेंगे।
अबुआ आवास योजना के लिए पात्रता
इस योजना को झारखंड सरकार के द्वारा जारी किया गया है इसलिए जरूरी है कि सभी आवेदन करने वाले व्यक्ति झारखंड के मूल रूप से स्थाई नागरिक होनी चाहिए एवं सभी की वार्षिक आय अधिक नहीं होनी चाहिए तभी वह पात्रता की श्रेणी में पाए जाएंगे।
इसके अलावा यदि कोई व्यक्ति शासकीय आवासीय सुविधा का लाभ ले चुका है तो इस स्थिति में वह दोबारा इस योजना का लाभ लेने हेतु पात्र नहीं होगा, वही किसी भी सरकारी सदस्यों के लिए योजना के अंतर्गत प्राथमिकता प्रदान नहीं की गई है और उनको लाभ भी नहीं मिलेगा।
अबुआ आवास योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- आय प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक
- पहचान पत्र इत्यादि।
अबुआ आवास योजना पेमेंट स्टेटस कैसे चेक करें?
इस योजना का आवेदन कर चुके व्यक्ति निम्न तरीके से अपना पेमेंट स्टेटस देख सकते हैं :-
- सबसे पहले तो आपको ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना पड़ेगा।
- इससे पोर्टल का होम पेज खुलेगा जिसमें दिए गए रिपोर्ट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको स्क्रीन पर दिए कैप्चा कोड को दर्ज करना है और फाइनेंशियल ईयर का चयन करना है
- इसके बाद फाइल पर क्लिक करना है एवं जिला, तहसील, पंचायत आदि जानकारी सेलेक्ट करनी है।
- अब आप सर्च बटन पर क्लिक करें और एवं उसके बाद अपना नाम सर्च कर ले।
- नाम को सर्च कर लेने के बाद में आप व्यू ऑप्शन पर क्लिक कर दे।
- ऐसा करने से अबुआ आवास योजना के तहत पेमेंट स्टेटस दिखाई देने लगेगा जिसे आप चेक कर सकते हैं।









