प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के सभी लाभार्थियों के लिए आधिकारिक रूप से किस्त से संबंधित एक बहुत ही बड़ी और महत्वपूर्ण खबर जारी की गई है खबर यह है कि अब प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के सभी लाभार्थियों का क़िस्त को लेकर इंतजार समाप्त हो चुका है जिन भी किसानों ने इस योजना के लिए आवेदन किया हुआ है ऐसे सभी किसानों को आज 20वीं क़िस्त की राशि प्रदान की जाएगी।
काफी लंबे समय से किसानों के द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त को लेकर इंतजार किया जा रहा था लेकिन अब केंद्र सरकार के द्वारा किस्त प्रदान करने को लेकर निर्णय ले लिया गया है और आज 2 अगस्त को देश के अलग-अलग राज्यों में रहने वाले सभी किसानों के बैंक खाते में 20वीं क़िस्त की राशि भेजी जाएगी यह किस्त 9 करोड़ 70 लाख से भी अधिक किसानों को मिलेगी।
PM Kisan 20th Installment
देश के करोड़ों किसानों के लिए 2 अगस्त का दिन खुशखबरी का दिन है। सरकार ने 24 फरवरी के दिन 19वीं क़िस्त की राशि जारी की थी जिसके बाद में अब लंबे समय के इंतजार के बाद 20वीं किस्त की राशि जारी की जा रही है। सभी किसान जिन्होंने इस योजना के लिए आवेदन किया हुआ है सभी तक इस योजना का लाभ पहुंचे इसके लिए सरकार 20500 करोड रूपये की राशि जारी कर रही है।
प्रत्येक लाभार्थी किसान को क़िस्त की राशि बैंक खाते में मिलेगी और एक बार क़िस्त की राशि मिल जाने पर सभी किसान मिलने वाली राशि को उपयोग में लेकर खाद बीज को खरीद सकेंगे या खेती के लिए अपनी किसी भी छोटी-मोटी जरूरत के लिए तुरंत ही राशि को उपयोग में ले सकेंगे। वर्तमान समय में सभी किसान संपूर्ण जानकारी को हासिल करके क़िस्त के स्टेटस को चेक करते रहें क्योंकि किसी भी वक्त क़िस्त की राशि बैंक खाते में देखने को मिल सकती है।
पीएम किसान योजना 20वीं क़िस्त की जानकारी
20वीं की राशि को लेकर काफी दिनों से अलग-अलग प्रकार के अटकलें लगाई जा रही थी लेकिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा 1 अगस्त के दिन आधिकारिक रूप से 20वीं की आधिकारिक जानकारी एक्स ट्विटर अकाउंट के माध्यम से जारी कर दी गई इसके अलावा कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा भी 20वीं क़िस्त को लेकर किसानों के लिए सूचना जारी की गई।
सूचना में किस्त को जारी करने का समय 2 अगस्त का दिया गया था और 2 अगस्त की तारीख हो चुकी है तो ऐसे में अब किसान अपने पास मौजूद जानकारी के अनुसार किसी भी तरीके को अपनाकर किस्त राशि को चेक करें। और ऐसे किसान जिन्हें क़िस्त की राशि देखने को ना मिले उन्हें चिंता करने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि राशि प्रदान की जा रही है और किसी भी किसान को किसी भी समय मिल सकती है।
पीएम किसान योजना में मिलने वाली राशि
पीएम किसान योजना की 20वीं क़िस्त में सभी किसानों को ₹2000 की राशि मिलेगी। भारत सरकार का नियम है कि पीएम किसान योजना के माध्यम से किसानों को प्रत्येक वर्ष ₹6000 की राशि प्रदान की जानी चाहिए।
इसी नियम के अनुसार राशि प्रदान की जा रही है जिसमें यह राशि अलग-अलग किस्तों में मिलती है और हर किस्त ₹2000 की होती है। ऐसे में मिलने वाली वर्तमान की किस्त भी ₹2000 की ही रहेगी।
इन किसानों को मिलेगा पीएम किसान योजना का पैसा
करोड़ों की संख्या में किसान पीएम किसान योजना की किस्त को लेकर इंतजार कर रहे हैं लेकिन किस्त की राशि ऐसे किसानों को मिलेगी जिन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए आवेदन किया हुआ है।
जिनका आवेदन फार्म सरकार ने स्वीकार किया हुआ है तथा जो किसान पीएम किसान योजना के लिए पात्र हैं। साथ ऐसे किसान जिन्होंने पीएम किसान योजना के सभी जरूरी कार्य पूरी किए हुए हैं।
पीएम किसान योजना ई-केवाईसी अपडेट करवाना जरुरी
केंद्र सरकार ने किसानों के लिए पीएम किसान योजना को लेकर कुछ जरूरी कार्य पूरे करने को लेकर निर्देश जारी किए हुए हैं जिसके चलते जरूरी कार्य को पूरा करना आवश्यक है ऐसा नहीं करने पर किस्त को लेकर झटका भी लग सकता है।
जरूरी कार्य में फार्मर आईडी बनाना केवाईसी की प्रक्रिया पूरी करना भूमि से जुड़ी संपूर्ण जानकारी आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध करवाना आदि शामिल है।
पीएम किसान योजना की 20वीं क़िस्त कैसे चेक करें?
- सभी किसान सबसे पहले मोबाइल में पीएम किसान योजना का आधिकारिक पोर्टल सर्च करें।
- अब पोर्टल पर पहुंचकर भाषा का चयन करें और स्टेटस जाने के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद आवश्यक रजिस्ट्रेशन संख्या कैप्चा कोड आदि की जानकारी को दर्ज करें।
- जानकारी अच्छे से चेक करें और गेट ओटीपी के बटन पर क्लिक करें।
- फिर रजिस्ट्रेशन करते समय दिए जाने वाले मोबाइल नंबर पर आने वाले ओटीपी को दर्ज करें।
- अब 20वीं क़िस्त की जानकारी स्क्रीन पर खुलेगी और पता चलेगा की राशि मिली है या नहीं।









